हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Health Tips: मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी से हो जाते हैं परेशान? राहत दिलाएंगे ये 5 फल

Health Tips: कई लोगों सभी मौसम में सर्दी-जुकाम और कफ से परेशान रहते हैं। अगर आप भी नेचुरल तरीके से इसे ठीक करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे फल हैं जिसका आप सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: कई लोगों को हर मौसम में सर्दी-जुकाम और कफ की परेशानी रहती है। इसके कारण वह कई बार काफी बीमार पड़ जाते हैं और लगातार वह इस समस्या से परेशान रहते हैं। बता दें कि अगर इस परेशानी को कम करना चाहते हैं तो कुछ ऐसे फल हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, जब विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कुछ फलों का सेवन करते हैं तो ये इम्यूनिटी को मजबूत करता है और इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आइए जानते है कि आप किन-किन फलों को अपनी डाइट में कर सकते हैं?

अनानास

अनानास में ब्रोमेलैन होता है जो सांस से जुड़ी समस्याओं में को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही कफ और बलगम को कम करता है। सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए अनानास को पका कर इसकी चटनी बना लें या जूस बनाकर खाएं। इससे आपको सर्दी-जुकाम में आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

विज्ञापन

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। अनार खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है और गले में जलन की समस्या को भी कम करता है। सर्दी-खांसी में आप अनार का जूस भी पी सकते हैं या फिर अनार के दाने निकालकर इसे खा सकते हैं।

पपीता

पपीता विटामिन सी और पपेन नामक एंजाइम से भरपूर होता है। ये डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ये सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। पपीते की तासीर गर्म है होती है, इसलिए आप इसे सर्दी-जुकाम के दौरान खा सकते हैं।

विज्ञापन

सेब

हर रोज अगर आप एक सेब खाते हैं, तो ये सर्दी और खांसी को दूर रखने में मदद कर सकता है। सेब में फाइबर और विटामिन सी का अच्छा एक अच्छा सोर्स होता है। इसे आप सर्दी-खांसी में सीधा खा सकते हैं या फिर इसका हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।

जामुन

जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। ये तब और ज्यादा फायदेमंद होता है जब आपका शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा हो। इसके लिए  आप सीधे जामुन खाएं या फिर आप इसका जूस पी सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola