इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Vitamin B-12 Fruits: शरीर में किसी भी तत्व की कमी होने से इंसान बीमार हो सकता है। विटामिन बी-12, शरीर के लिए सबसे अहम न्यूट्रिएंट है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो रही है, तो अपनी डाइट में इन 3 सस्ते फलों को शामिल करें।

Vitamin B-12 Fruits

Vitamin B-12 Fruits

Vitamin B-12 Fruits: हमारी बॉडी फिट रहने के लिए तरह-तरह के पोषक तत्वों की डिमांड करती है। इन तत्वों में विटामिन्स की भूमिका भी अहम होती है। विटामिन बी-12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी से आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। यह न्यूट्रिएंट शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से आपको न्यूरो से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। जब भी विटामिन बी-12 के सोर्स की बात होती है, तो लोग मांसाहारी भोजन खाने की सलाह ज्यादा देते हैं क्योंकि इनमें यह विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। मगर यदि आप यह सोचते हैं कि इस विटामिन के लिए सिर्फ नॉनवेज पर निर्भर रहना है, तो यह गलत है। विटामिन बी-12 के लिए कुछ फलों को भी खा सकते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट में ऐसे 3 सस्ते फलों के बारे में बता रहे हैं, जो कि विटामिन बी-12 का सोर्स भी हैं, साथ ही इन्हें हर कोई आसानी से खरीद भी सकता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 के लिए खाएं ये 3 फल

1. सेब- इस फल में न्यूट्रिएंट्स कूट-कूटकर भरे हुए हैं। सेब एंटीऑक्सीडेंट्स का भी सोर्स है। इसमें फ्लेवोनॉइड्स, फाइबर और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन

2. केला- इस हेल्दी और स्वादिष्ट फल में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है। अगर आप रोजाना 2 केले खाएंगे, तो बी-12 के साथ आपको कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम भी मिलेगा। केला ज्यादा महंगा भी नहीं होता है, इसलिए हर कोई इसे खरीद कर डेली खा सकता है।

विज्ञापन
Vitamin B-12 Fruits

फोटो क्रेडिट- Freepik

3. संतरा- सर्दियों के मौसम में बाजार संतरों से भरा रहता है। मजे की बात यह है कि इस मौसम में संतरे के दाम भी काफी कम होते हैं। इसलिए इसे हर कोई खरीदकर खा सकता है। इनका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह फल रसीला होता है और इसका रस निकाल कर भी पिया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में संतरे ताजे भी मिलते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, अमरुद, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और नारियल में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ