हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

व्रत में खाने के लिए बेस्ट हैं ये ग्लूटेन फ्री आटा, सेहत को नहीं होगा नुक्सान

Navratri 2025: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी डाइट में ग्लूटन फ्री खाने की चीजों का सेवन करना सही समझते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं साथ ही नवरात्रि के व्रत के दौरान भी अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि ग्लूटन फ्री आटा आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन
ग्लूटन फ्री आटे से बढ़ाएं अपनी एनर्जी. Image Source Freepik

Navratri Fasting Food: आजकल की जीवनशैली और बदलती हुई डाइटरी आदतों के चलते लोग अब खाने-पीने को लेकर ज्यादा कॉन्शियस हो गए हैं. खासकर वे लोग जो फिटनेस (Fitness) को लेकर सतर्क या फिर जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी (Allergy) होती है, उनके लिए ग्लूटन फ्री डाइट एक बेहतर ऑप्शन बन चुकी है. ऐसे में जब भी व्रत का समय आता है, तो यह सवाल मन में जरूर उठता है कि ऐसा क्या खाया जाए जो न सिर्फ व्रत के नियमों में फिट बैठे, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद हो जिससे एनर्जी और सेहत (Strong Health) में मजबूती बनी रहे? अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए आज जानेंगे कि व्रत की डाइट में कौन-कौन से ग्लूटन फ्री आटे को शामिल किया जा सकता है जो आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

नवरात्रि फास्टिंग फूड | Navratri Fasting Food

इस आटे को करें व्रत में शामिल

अगर आप व्रत में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो तो आइए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे ग्लूटन फ्री (Gluten Free) आटा बना सकते हैं. साथ ही व्रत में इसके फायदों (Gluten Free Food Benefits) को भी अपना सकते हैं. अगर आप व्रत में एनर्जी (Energy) और मजबूती पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप डाइट में राजगिरा आटा, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, समा का आटा शामिल करें. इससे पूरे दिन सेहत में एनर्जी बनी रहती है साथ ही व्रत में भी सेहत फिट (Healthy) रहती है. क्योंकि इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन भी स्वस्थ रहता है साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें-Navratri 2025: डांडिया नाइट में हील्स नहीं बल्कि पहनें ये लेटेस्ट ट्रेंडिंग जूतियां, नाचते-नाचते नहीं थकेंगे पैर

विज्ञापन

ग्लूटन फ्री आटे के फायदे

ग्लूटन फ्री आटे का सेवन व्रत के दौरान कई दृष्टिकोण से ज्यादा लाभदायक होता है. सबसे बड़ी बात यह है कि ये आटे पाचन में हल्के होते हैं और पेट को भारी या अपच की समस्या नहीं होने देते. इनमें प्रोटीन (Protein) , आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium) और फाइबर (Fiber) की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को दिन भर ऊर्जा प्रदान करते हैं और थकान महसूस नहीं होने देते. इसके अलावा, ये आटे ब्लड शुगर लेवल (Control Blood Sugar) को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है. आयरन की मौजूदगी से रक्त संचार बेहतर होता है, और कैल्शियम हड्डियों को (Strong Bones) मजबूत बनाता है. फाइबर की वजह से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. इसके साथ ही, ये आटे इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं, जिससे आप व्रत के दौरान भी पूरी तरह से फिट महसूस कर सकते हैं. इसलिए व्रत में ग्लूटन फ्री आटे को अपनी डाइट में शामिल करना आपके शरीर के लिए एक स्वस्थ और समझदारी भरा विकल्प साबित होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri Pandal Looks: नवरात्रि पंडाल के लिए इस तरह हों तैयार, सेलेब्रिटी के ये 5 लुक्स खूब फबेंगे आप पर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola