Dandiya Decoration: रिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन

Dandiya Sticks Decoration: इस लेख में बताए गए तरीकों से आप घर पर ही अपनी डांडिया स्टिक को खूबसूरत और यूनिक लुक दे सकते हैं. इस नवरात्रि अपनी पसंद के रंगों और डिजाइन के साथ डांडिया स्टिक सजाएं और गरबा नाइट के लिए अपने लुक को खास बनाएं. 

Dandiya Sticks Decoration

डांडिया स्टिक को सजाने का सबसे आसान तरीका रंग-बिरंगे रिबन का इस्तेमाल करना है. Image Credit- Pexels

नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का अपना अलग ही मजा होता है. इस दौरान लोग पारंपरिक कपड़े पहनने के साथ-साथ अपने लुक को खास बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज भी इस्तेमाल करते हैं. डांडिया स्टिक भी इन्हीं में से एक है. अगर आप इस बार डांडिया नाइट के लिए कुछ अलग और खूबसूरत करना चाहती हैं तो घर पर ही अपनी डांडिया स्टिक को सजा सकती हैं. इसके लिए आपको महंगे डेकोरेशन का सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. रंग-बिरंगे रिबन, चमकदार मोती, गोटा-पट्टी और छोटे-छोटे मिरर की मदद से आप डांडिया स्टिक को भी खूबसूरत बना सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगे रिबन से सजाएं डांडिया स्टिक

डांडिया स्टिक को सजाने का सबसे आसान तरीका रंग-बिरंगे रिबन का इस्तेमाल करना है. इसके लिए, आप अपनी पसंद के दो या तीन रंगों के रिबन ले सकती हैं. अब स्टिक पर रिबन को लपेटें और अच्छी तरह चिपकाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो दोनों सिरों पर छोटे-छोटे रिबन के कॉर्नर भी लगा सकते हैं.  

मोतियों से दें ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको पारंपरिक डिजाइन पसंद हैं तो मोतियों से डांडिया स्टिक को डेकोरेट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए अलग-अलग शेप और रंग की मोती लें और स्टिक पर गोंद की मदद से मोतियों को एक पैटर्न में चिपकाएं. आप चाहें तो लाल, पीले, हरे और सुनहरे रंग के मोतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे डांडियों को एक खूबसूरत लुक मिलेगा और आउटफिट के साथ अच्छा भी लगेगा.

विज्ञापन

गोटा-पट्टी से बनाएं खूबसूरत डिजाइन

नवरात्रि के लिए डांडिया स्टिक को सजाने में गोटा-पट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते है. इसके लिए सुनहरी या सिल्वर गोटा-पट्टी लें और उसे स्टिक पर अपनी पसंद के हिसाब से चिपकाएं. आप सीधी लाइन, जिगजैग या गोल पैटर्न बना सकते हैं. गोटे के साथ रंगीन धागों या पतले रिबन का इस्तेमाल करने से डिजाइन अच्छा लगेगा. 

छोटे मिरर और स्टोन से बढ़ाएं चमक

अगर आप चाहते हैं कि आपकी डांडिया स्टिक गरबा नाइट में सबसे अलग दिखे तो छोटे मिरर और स्टोन का इस्तेमाल करें. स्टिक पर मिरर को बराबर दूरी पर चिपकाएं और उनके आसपास छोटे स्टोन लगाएं. आप चाहें तो एक रंग के स्टोन सेलेक्ट सकते हैं या कई रंगों को मिलाकर डिजाइन बना सकते हैं. इससे डांडिया स्टिक को और स्टाइलिश लुक मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ