Homemade Peanut Oil Tricks: नवरात्रि में चाहिए 100% मूंगफली का तेल? घर पर बिना मशीन ऐसे निकालें

क्या आप भी नवरात्रों में शुद्ध मूंगफली का तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन बाजार में बिकने वाला तेल खरीदने से डर रहे हैं कि कहीं मिलावटी न मिल जाए? आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर ही शुद्ध मूंगफली तेल बना सकते हैं.

Homemade Peanut Oil Tricks

मूंगफली का तेल कैसे घर पर निकालें? (Image: AI/Pexels)

नवरात्रि में मूंगफली का तेल अक्सर घरों में नवरात्र आते ही तेल के इस्तेमाल में बदलाव देखने को मिलता है. पहले जहां लोग सरसों आदि का तेल इस्तेमाल करते थे, वहीं ये त्योहार के करीब आते ही मूंगफली का तेल ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है. नवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना, व्रत के दौरान सात्विक चीजों का सेवन और अलग तेल का इस्तेमाल होता है, जिसमें मूंगफली का तेल भी शामिल है. हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आज जहां मार्केट में कई चीजें मिलावटी बिक रही है, ऐसे में डर रहता है कि कहीं मूंगफली का तेल भी ऐसा न मिल जाए. ऐसे में हम आपको आसान तरीका बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर पर ही आसानी से मूंगफली का ताजा तेल निकाल सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा मूंगफली का तेल?

घर पर मूंगफली का तेल बनाने के लिए आपको सिर्फ मूंगफली की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आपको कुछ और चीजें भी अपने साथ रखनी होगी.

  • अच्छी क्वालिटी की कच्ची मूंगफली
  • मिक्सर
  • साफ सूती कपड़ा
  • थोड़ा गर्म पानी

कैसे घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल

नवरात्रि में आपको शुद्ध मूंगफली का तेल मिले, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस नीचे दिए गए स्टेप्स का सही से पालन करना होगा. ध्यान रखें कि मार्केट से अच्छे क्वालिटी वाली मूंगफली ही खरीदें, तभी आपको अच्छा तेल मिल सकेगा.

विज्ञापन
  • सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छी क्वालिटी की मूंगफली लें और उसे छीलकर गहरे तेल वाली कड़ाही में डालें और मीडियम से धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें.
  • भूनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि मूंगफली का छिलका सुनहरा हो, न की आप उसे इतना भून दें कि वह भूरा दिखने लगे. ज्यादा भूनने से तेल में से जली हुई महक आ सकती है.
  • जब मूंगफली अच्छी तरह भुन जाएं, तो गैस बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. फिर बाद में किसी कपड़े में उन्हें रखकर अच्छे से हल्के हाथों से रगड़े, ताकि छिलका उतर जाए.
  • जब मूंगफली के छिलके उतर जाए, तो उसे मिक्सर डार में डालें और पल्स मोड में डालकर करीब 30-30 सेकंड के पल्स में पीसें. ऐसा करने से मिश्रण ज्यादा गर्म नहीं होगा.
  • पीसते वक्त मूंगफली पेस्ट जैसी हो जाएगी और उसमें हल्की चमक भी नजर आएगी. अगर ये चमक दिखाई दें, तो समझ लें कि मूंगफली तेल छोड़ने लगी है.
  • अब आपको चाहिए कि आप तैयार पेस्ट को एक बड़ी प्लेट पर निकालें और इसे अच्छी तरह मिलकर उसमें एक चम्मच गर्म पानी डालें. इसके बाद तैयार पेस्ट को इस तरह गूंथें, जैसे आटा गूंथा जाता है.
  • अक्सर लोग गूंथते वक्त गलती ये कर देते हैं कि एक बारी में ही पानी डाल देते हैं, बल्कि ऐसा नहीं करना होता है. अच्छा तेल बनाने के लिए करीब 3-4 चम्मच गर्म तेल थोड़ा-थोड़ा समय लेकर डालें और फिर गूंथें. लगातार दबाने और मसलने से तेल अलग होने  लगेगा.
  • 5-10 मिनट तक इस प्रक्रिया को फॉलो करने से तेल की मात्रा बढ़ती जाएगी. तेल को निकलता देख आप उसे छान लें और एक बर्तन या छोटे कंटेनर में इकट्ठा कर लें.
  • इतना ही नहीं, मूंगफली के पेस्ट को अब एक सूती के कपड़े में रखें और उसे अच्छे से निचोड़ लें, ऐसा करने से उसमें मौजूद बचा हुआ तेल भी निकल जाएगा.
  • तेल निकलने के बाद, आपको ऐसा दिख सकता है कि तेल थोड़ा धुंधला है या फिर उसमें छोटे-छोटे कण मौजूद हैं. लेकिन थोड़ा वक्त बीत जाने के बाद वह सभी कण नीचे बैठ जाएंगे और फिर उस तेल को मलमल के कपड़े में फिर से छान लें, ऐसा करने से तेल पहले से ज्यादा साफ हो जाएगा.
  • इस तरह आपका मूंगफली का शुद्ध तेल तैयार हो जाएगा, जिसे सूखी और ठंडी जगह पर रखें और जरूरत के अनुसार, इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ