Gujrati Recipe: रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? ट्राई करें गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी

क्या आपने कभी गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी का स्वाद चखा है, जिसे चावल और रोटी के साथ खाने में ऐसा स्वाद निखर के आता है कि खाने वाले खाते रह जाते हैं. आइए आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट डिश की आसान रेसिपी.

Kathiyawadi Dahi Tikhari Recipe

घर पर कैसे बनाएं गुजरात की मशहूर काठियावाड़ी दही तिखारी? (Image: AI)

क्या आप भी रोज-रोज की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो नया हो और स्वाद ऐसा हो कि खाने में मजा आ जाए और स्वाद मुंह में लंबे समय तक रहे. हम आपको दाल और सब्जी के अलावा इस स्टोरी में गुजरात की एक शानदार डिश काठियावाड़ी दही तिखारी के बारे में बताएंगे, जिसे तैयार करना न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वाद ऐसा है कि ये आपकी क्रेविंग को पूरा करने में मदद करेगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले इस खाते रह जाते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

काठियावाड़ी दही तिखारी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 400 ग्राम दही
  • 2 हरी मिर्च
  • 10 कलियां लहसुन
  • 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • तेल जरूरत के अनुसार
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा पानी

कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट डिश

  • सबसे पहले, एक कटोरे में 400 ग्राम दही लें और इसमें बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें और दही को अच्छी तरह फेंट लें.
  • इसके बाद, सिल-बट्टे या खलबट्टे में 10 लहसुन की कलियां और 2 हरी मिर्च रखें साथ ही, इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल गरम करें. साथ ही, इस पैन में जीरा, राई और हींग डालें और उन्हें चटकने दें. फिर, कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं.
  • पैन में तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं. साथ ही, इसमें थोड़ा पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं. मसाले से तेल जब अलग होने लगे, तो आंच बंद कर दें.
  • तैयार मसाले को अब फेंटे हुए दही के ऊपर डालें और साथ में, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
  • इस तरह आपका काठियावाड़ी दही तिखारी तैयार हो जाएगा, जिसे आप गरमा-गर्म चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ