Navratri Puja Room Decoration: घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर

Puja Room Decor: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने छोटे से पूजा घर को सुंदर बनाया जा सकता है. आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, बस इस लेख में बताई गई सामग्रियों की मदद से पूजा रूम को डेकोरेट किया जा सकता है.

Navratri Special Decoration Tips

अगर आपका पूजा घर छोटा है या घर को सजाने के लिए ज्यादा बजट नहीं है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. Image Credit- AI

Navratri Special Decoration Tips: इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है और पूरे 9 दिनों तक चलेगी. जिसमें मां के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है. कल यानी पहले दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा जाएगी. नौ दिनों में महिलाएं व्रत रखती हैं, मां दुर्गा की पूजा करती हैं और घर का माहौल अच्छा बनाने के लिए डेकोरेशन की जाती है. इस दौरान लोग अपने पूजा घर को भी सुंदर लुक देने के बारे में सोचते हैं, लेकिन अगर आपका पूजा घर छोटा है या घर को सजाने के लिए ज्यादा बजट नहीं है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि आप घर पर मौजूद सामग्रियों से पूजा घर को कैसे सजा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना दुपट्टा आएगा काम

पूजा घर के पीछे की दीवार को सजाने के लिए नया पर्दा खरीदने में पैसे खर्च न करें. आप अलमारी में रखे दुपट्टे या साड़ी डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नवरात्रि के रंग के हिसाब से पर्दा लगा सकते हैं. लाल, पीला या सुनहरा दुपट्टा अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है. वरना मल्टी कलर का दुपट्टा डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.

फूलों से सजाएं अपना पूजा कॉर्नर

नवरात्रि में गेंदे और गुलाब के फूलों से डेकोरेशन करना बेहद शुभ माना जाता है. आप पूजा कॉर्नर के आसपास गेंदे की माला लगा सकती हैं या मां दुर्गा की तस्वीर के दोनों तरफ फूलों की छोटी लड़ियां सजा सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक डेकोरेशन बनाए रखना चाहते हैं तो आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 

विज्ञापन

खूबसूरत लाइटिंग से बढ़ाएं रौनक

छोटे पूजा कॉर्नर को लाइटिंग से भी खूबसूरत बनाया जा सकता है. आप मंदिर के पीछे वार्म व्हाइट लाइट्स लगा सकते हैं. इससे पूजा की जगह सुंदर दिखाई देगी और घर में भी सुकून भरा माहौल बनेगा. इसके अलावा, आप छोटी वाली लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, लाइट्स लगाते वक्त बिजली के तारों को सही तरह से छुपाना भी बेस्ट रहेगा. 

रंग-बिरंगे दीए से रौशन करें पूजा कॉर्नर 

अगर पूजा कॉर्नर ज्यादा छोटा है और रंगोली की जगह नहीं है तो वहां दीए जलाए जा सकते हैं.  दीए को कॉर्नर के आसपास रखकर लगा सकते हैं. आप सिंपल दीए इस्तेमाल करने के बजाय रंग-बिरंगे दीए जलाकर मंदिर को सुंदर लुक दे सकते हैं. बाकी खुशबूदार दीए इस्तेमाल करना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इस तरह के दीए आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ