Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, ऐसे बनाएंगे तो नहीं बनेगी चिपचिपी

Sabudana Khichdi Recipe: हर बार साबुदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है तो यहां जानिए किस तरह करें व्रत के लिए साबुदाना खिचड़ी तैयार. इस तरह बनाएंगे तो चिपचिपी नहीं बनेगी यह डिश.

Sabudana Khichdi Recipe

इस तरह बनाएं व्रत के लिए साबुदाना खिचड़ी. (AI Generated Image)

Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत में हर दिन व्रताहार में कुछ नया बनाकर खाने की इच्छा होती है जो स्वाद में अच्छा भी हो और जिसे खाकर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महससू हो. ऐसे में साबुदाना की खिचड़ी (Sabudhana Khichdi) खूब बनाकर खाई जाती है. लेकिन, साबुदाना की खिचड़ी के साथ अक्सर यह दिक्कत आती है कि इसे अगर सही तरह से या कहें सही टेक्नीक से ना बनाया जाए तो साबुदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है और खाने में अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आप व्रत के लिए साबुदाना खिचड़ी बना सकते हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आज ही बनाकर खाएं साबुदाना खिचड़ी.

विज्ञापन
विज्ञापन

साबुदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी

सामग्री

साबूदाना – 1 कप
उबले आलू – 1 से 2
मूंगफली – आधा कप
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
जीरा – आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
घी – 1 से 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • खिचड़ी चिपचिपी ना बने इसके लिए सबसे पहले साबुदाना को सही तरह से धोना और भिगोकर रखना जरूरी है. साबुदाना को पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धोने के बाद ही उसे भिगोने रखें. साबुदाना धोने से उसके अंदर का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा.
  • अब साबुदाना को एक बर्तन में डालें और इतना पानी डालें कि साबुदाना अच्छी तरह से भीग जाए. साबुदाना किस तरह का है देख लें. अगर पैकेट पर उसे 4 से 6 घंटे भिगोकर रखे के लिए कहा गया है तो ऐसा ही करें.
  • देखें कि साबुदाना भीगा है या नहीं. इसके लिए साबुदाना को उंगलियों के बीच दबाकर देखें. अगर वह आसानी से दब रहा है तो इसका मतलब है कि भीग गया है. अगर दाना सख्त हो तो थोड़ी देर और भीगे रहने दें.
  • इसके बाद साबुदाना का पानी निकाल दें और उसे कुछ देर सूखने के लिए छलनी में रख दें.
  • अब कड़ाही चढ़ाएं और उसमें मूंगफली को भून लें और अलग निकाल लें. फिर घी को गर्म करके उसमें जीरा डालें.
  • जीरा चटकने के बाद उसमें हरी मिर्च और कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का भून लें.
  • अब साबुदाना और आलू डालकर पकाएं और मूंगफली डाल लें. सेंधा नमक मिलाकर सभी चीजों को एकसाथ हल्के हाथों से चलाएं.
  • इसे मध्यम से धीमी आंच पर पकाएं. जब साबुदाने के दाने पारदर्शी नजर आने लगें तो गैस बंद कर दें. आखिर में नींबू और धनिया से गार्निश करके परोसें.

साबुदाना खिला-खिला बने इसके लिए पानी की मात्रा ध्यान रखें. मूंगफली को आप चाहे तो दरदरा भी पीसकर डाल सकते हैं जिससे यह साबुदाना की एक्सेस नमी को सोख लेगा. ध्यान रहे कि आप खिचड़ी को बहुत ज्यादा ना पकाएं नहीं तो दाने आपस में चिपक सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ