Navratri Pandal Looks: नवरात्रि पंडाल के लिए इस तरह हों तैयार, सेलेब्रिटी के ये 5 लुक्स खूब फबेंगे आप पर

Navratri 2025: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी यह सोच रहे हैं कि नवरात्रि पंडाल जाने के लिए किस तरह से तैयार हों. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आइए देखते हैं सेलेब्रिटी के 5 लुक्स जिन्हें आप अपना सकते हैं.

celebrity look

पहनिए सेलेब्रिटी से इंस्पायर्ड ये आउटफिट्स. Image Source Pinterest and Social Media

Navratri Pandal Outfit Ideas: नवरात्रि में जब बात पंडाल जाने की हो, तो यह समझ नहीं आता कि क्या पहनें और किस तरह तैयार हों. इसके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अब तक अपने आउटफिट (Outfit) का ही चुनाव नहीं कर पाए हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि इस नवरात्रि पंडाल में सबसे अलग और सुंदर दिखें तो आइए देखें कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी (Bollywood Celebrities) के लुक्स जिन्हें आप अपना सकते हैं. साथ ही इस बार नवरात्रि पंडाल में अपने फैशन (Fashion) के जलवे से सभी के बीच छा सकते हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि आउटफिट आइडियाज | Navratri Outfit Ideas

फोरल साड़ी

आप चाहें तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस लुक को नवरात्रि पंडाल में घूमने के लिए अपना सकते हैं. आप भी इस बार फोरल साड़ी (Floral Saree) का चुनाव कर सभी के बीच छा सकते हैं. यह बहुत ही हल्की और सुंदर लगती है.

विज्ञापन

इंडो-वेस्टर्न

आप चाहें तो इस बार सोनम कपूर के इस इंडो-वेस्टर्न (Indo Western) लुक को अपना सकते हैं. यह काफी सुंदर और अलग सा लगता है, जो कि नवरात्रि में पंडाल घूमने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

साड़ी लुक

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का यह साड़ी लुक (Saree Look) नवरात्रि में पंडाल घूमने के लिए एकदम बेस्ट है. आप चाहें तो इसे अपना सकती हैं. ऐसे प्रिंट और ड्रेस मटीरियल काफी हल्के होते हैं, जो कि कैरी करने में भी आरामदायक होते हैं.

अनारकली सूट

अगर आप सूट पहनने का सोच रही हैं, तो सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) का यह लुक बहुत ही सुंदर और बेस्ट है, जिसे आप अपना सकती हैं. इसके साथ ही आप भी सोनाली की तरह सूट पर ऑक्सिडाइज ज्वेलरी (Jewellery) को कैरी कर सकती हैं.

विज्ञापन

गाउन

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का यह गाउन (Gown) बहुत ही सुंदर है. आप चाहें तो इस तरह के गाउन को पहनने या लेने का सोच सकती हैं. यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ