World Mental Health Day: मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल

इस दिन को मनाने का मोटिवेशन सिर्फ इतना है कि लोगों को मेंटल हेल्थ को लेकर बताया जाए कि यह कितनी जरूरी है और वो खुलकर बात करें. आइए जानते हैं अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं. 

World mental health 2026

आइए जानते हैं ऐसे तरीके, जिनकी मदद से आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं. Image Credit- Freepik

बिजी शेड्यूल की वजह से लोग सिर्फ स्किन और बॉडी का ख्याल रखते हैं, लेकिन अपनी मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं. काम का स्ट्रेस, परिवार की जिम्मेदारियां, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और फ्यूचर को लेकर स्ट्रेस बढता ही रहता है. कई बार लोग अपनी परेशानियों को दूसरों से शेयर करने के बजाय मन में ही दबाकर रखते हैं, जिसका असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है. इसलिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मोटिवेशन सिर्फ इतना है कि लोगों को मेंटल हेल्थ को लेकर बताया जाए और वो खुलकर बात करें. आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके, जिनकी मदद से आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के लिए निकालें थोड़ा वक्त 

दिनभर काम और जिम्मेदारियों में बिजी रहने की वजह से कई बार लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं. लगातार काम करते रहने और आराम न करने से स्ट्रेस और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप दिन में कुछ समय अपनी पसंद के कामों के लिए निकालें. आप चाहें तो किताब पढ़ सकते हैं या अपनी पसंद का कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं. 

रोजाना करें एक्सरसाइज और योग

बॉडी को फिट रखने के लिए ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं. रोज एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है. आप रोजाना 20 से 30 मिनट टहल सकते हैं, योग कर सकते हैं या अपनी पसंद की कोई एक्सरसाइज चुन सकते हैं. 

विज्ञापन

अपनी नींद से न करें समझौता

अच्छी नींद मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. पूरी नींद न लेने से चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान लगाने में परेशानी और स्ट्रेस बढ़ सकता है. वहीं, अच्छी नींद से इमोशन को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिल सकती है. अपनी नींद की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए रोजाना अच्छी नींद लेनी चाहिए. 

अपने इमोशन को न दबाएं

कई बार लोग दूसरों के सामने मजबूत दिखने के लिए अपनी परेशानियों और इमोशन को छुपाते रहते हैं. लेकिन लगातार अपने इमोशन को दबाने से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि दुखी होना, परेशान महसूस करना या कभी-कभी कमजोर पड़ जाना भी जरूरी है. 

विज्ञापन

सोशल मीडिया से बनाएं थोड़ी दूरी 

सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कई लोगों के मेंटल हेल्थ पर असर डालता है. दूसरों की जिंदगी और तस्वीरों को देखकर खुद के बारे में सोचना ठीक नहीं है. इसलिए सुबह उठते ही और रात को सोने से ठीक पहले फोन देखने की आदत को कम करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ