---विज्ञापन---

भयंकर गर्मी से कैसे बचा जाए? न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए तरीके, शरीर रहेगा एकदम हेल्दी

Garmi Se Bachne Ke Tips: गर्मी आने से पहले खुद को तैयार करें ताकि आराम से पूरा सीजन गुजारा जा सके. इसके लिए आपको न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए टिप्स अपने रूटीन में शामिल करने होंगे. 

Garmi Mein Healthy Kaise Raha Jaye: गर्मियों में बॉडी पर कई तरह के असर दिखने लगते हैं. धूप, गर्मी और पसीने की वजह से थकान, डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इसलिए आप भी अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar के बताए टिप्स आपके रूटीन में शामिल करें. ऐसा करने से गर्मी में होने वाले शरीर में होने वाले बदलाव से बचा जा सकता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं उनके बताए कुछ आसान और असरदार तरीके. 

इसे भी पढ़ें- नखरेबाज बच्चों के लिए बेस्ट है सोयाबीन का यह पराठा, स्वाद ऐसा कि खाली होकर आएगा टिफिन

---विज्ञापन---

गर्मी में खुद को हेल्दी रखने के नेचुरल तरीके 

सब्जा सीड्स या नारियल पानी डाइट का हिस्सा बनाएं 

एक्सपर्ट के मुताबिक, नारियल पानी बहुत ही हेल्दी होता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए इसे एक नेचुरल कूलेंट माना जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. आप नारियल पानी में सब्जा सीड्स को भी डाल सकते हैं. बेहतर होगा कि आप सुबह 12 बजे से पहले ही इसका सेवन करें. 

लंच में दही या छाछ खाएं

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है. इसलिए आहार में दही शामिल करना बेस्ट रहेगा. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि दोपहर के खाने के साथ दही या छाछ लेना चाहिए. रुजुता ने इसमें एक खास ट्विस्ट एड किया है और यह ट्विस्ट जीरा पाउडर है. दही और जीरा दोनों ही तासीर में ठंडे होते हैं. यह आपके पेट को शांत रखते हैं.

---विज्ञापन---

शाम के वक्त केला खाएं 

शाम के वक्त स्नैक्स के बाद केला खाएं. इससे ​ना सिर्फ आपका पेट भरेगा, बल्कि पेट की हर समस्या का समाधान भी मिल जाएगा. रुजुता के अनुसार, सभी को शाम के समय या रात के खाने के बाद एक केला जरूर खाना चाहिए. ऐसा करने से पेट का हाजमा होगा और हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा. 

इन टिप्स को करें फॉलो 

  • ​लोकल और सीजनल फूड खाएं
  • मट्ठा और दही को डाइट में शामिल करें
  • शरीर को हाइड्रेट रखें
  • हल्का और घर का बना खाना खाएं
  • धूप से बचाव करना जरूरी

इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर करने जा रही हैं Induction? इन बातों का रखें ध्यान, वरना 1 महीने भी नहीं चलेगा

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 13, 2026 09:17 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola