नखरेबाज बच्चों के लिए बेस्ट है सोयाबीन का यह पराठा, स्वाद ऐसा कि खाली होकर आएगा टिफिन

Soybean Paratha Recipe: अगर आपका बच्चा सोयाबीन खाना पसंद नहीं करता तो यह उन्हें एक बार सोया पराठा बनाकर दें. इसका स्वाद ऐसा है कि यकीनन आपके बच्चे को पसंद आएगा.

Soyabean Paratha Kaise Banate Hain

सोयाबीन पराठा रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Soyabean Paratha Kaise Banate Hain: आजकल बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना बहुत जरूरी है, लेकिन बच्चे खाने में इतना नखरे करते हैं कि हर रोज टिफिन बचाकर ले आते हैं. ऐसा कभी कभार हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. अब आपको हेल्दी चीजों को मजेदार तरीके से सर्व करना है जैसे सोयाबनी की सब्जी के बजाय पराठे बनाकर दें. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि लगभग सभी को पसंद आएगा. बता दें, सोयाबीन प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. अगर इसे सही तरीके से पराठे के रूप में बनाया जाए तो बच्चे बच्चे शौक से खाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- घर पर हेयर डाई कैसे बनाएं? यहां जानिए सफेद बालों को काला करने का जबरदस्त घरेलू नुस्खा

विज्ञापन

सोयाबीन पराठा रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप- गेहूं का आटा
  • आधा कप- कप सोयाबीन ग्रैन्यूल्स
  • आधा छोटा चम्मच- जीरा
  • 1- बारीक कटा प्याज
  • 3- हरी मिर्च 
  • आधा छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
  • आधा छोटा चम्मच- हल्दी
  • स्वादानुसार- नमक
  • थोड़ा हरा धनिया
  •  घी

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सोयाबीन को 10 मिनट तक गर्म पानी में भिगो दें और फिर पानी निचोड़कर अलग रख लें. 
  • अब एक बाउल में सोयाबीन, प्याज, हरी मिर्च, जीरा और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे लगभग 5 मिनट के लिए रखें. 
  • अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालकर मुलायम आटा गूंध लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. आटे की लोई बनाकर उसमें सोयाबीन की स्टफिंग भरें और हल्के हाथ से बेल लें. 
  • अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. एक प्लेट में निकालें और बच्चे को सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- ये 10 आदतें खत्म कर देती हैं पुरुषों का आत्मविश्वास, कोंफिडेंस की कमी से हाथ लगती है सिर्फ हार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ