---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Ganesh Chaturthi 2024: 10 рджрд┐рди, 10 рддрд░рд╣ рд╕реЗ рд╕рдЬрд╛рд╡рдЯ! рдЧрдгрдкрддрд┐ рдмрдкреНрдкрд╛ рдХреЗ рдорд╣реЛрддреНрд╕рд╡ рдкрд░ рдРрд╕реЗ рд╕рдЬрд╛рдПрдВ рдШрд░

Ganesh Chaturthi 2024:рдЧрдгреЗрд╢ рдЪрддреБрд░реНрдереА рдкрд░ рд▓реЛрдЧ рдШрд░ рдореЗрдВ рдмрдкреНрдкрд╛ рдХрд╛ рд╕реНрд╡рд╛рдЧрдд рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕ рддреНрдпреЛрд╣рд╛рд░ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╣рдлреНрддреЛрдВ рдкрд╣рд▓реЗ рд╕реЗ рддреИрдпрд╛рд░рд┐рдпрд╛рдВ рд╢реБрд░реВ рдХрд░ рджреЗрддреЗ рд╣реИрдВред рдЕрдЧрд░ рдЖрдк рднреА рдШрд░ рдореЗрдВ рд▓рд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ рдЧрдгрдкрддрд┐ рдЬреА рдХреЛ, рддреЛ рдЙрд╕рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЕрдкрдиреЗ рдШрд░ рдХреЛ рджреЗрдВ рдирдпрд╛ рд▓реБрдХ, рдЕрдкрдирд╛рдПрдВ рдпреЗ рд╣реЛрдо рдбреЗрдХреЛрд░ рдЯрд┐рдкреНрд╕ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास और खुशियों मनाने का होता है। इस दिन गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। हर साल लाखों लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार पर लोग गणपति बप्पा को कुछ दिनों के लिए अपने घर में विराजमान करवाते हैं और फिर डेढ़ दिन, तीन दिन, सात दिन या फिर 10 दिन बाद विसर्जन करते हैं।
अगर आप भी अपने घर में बप्पा लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उससे पहले अपने घर की खूबसूरती को इन होम टिप्स की मदद से हर दिन बदलें।

10 दिन, 10 डेकोरेशन

पहला दिन- ताजे फूलों की सजावट

flower decoration home

flower decoration home

---विज्ञापन---

गणेश चतुर्थी का पहला दिन सबसे अहम होता है। इस दिन आप बप्पा को घर में लाकर विधिवत पूजा करते हैं। इस दिन घर की सजावट ताजे फूलों से की जा सकती है। इसके लिए आप कपड़ों के पर्दों की जगह ताजे फूलों की लड़ियां बनाकर पर्दे की तरह लगा सकते हैं। गणपति जी के स्थान को भी फूलों से सजा सकते हैं तथा रंगोली भी बना सकते हैं। ताजे फूलों से घर में नेचुरल खुशबू भी आएगी।

दूसरा दिन- केले व अन्य पेड़ों के पत्ते जैसे आम, अशोक और पीपल

leaf decoration home

leaf decoration home

---विज्ञापन---

दूसरे दिन आप घर में केले के पत्तों और आम जैसे उन पेड़ों के पत्तों की सजावट कर सकते हैं, जिनका पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पत्तों से की गई सजावट से घर हरा-भरा और प्रकृति को दर्शाएगा। साथ ही यह इको-फ्रेंडली भी होगा। आप घर के दरवाजों, खिड़कियों और मंदिर के आसपास की जगहों पर पत्तों को खूबसूरत तरीकों से सजा सकते हैं। आप चाहें तो घर में छोटे-छोटे होम प्लांट्स भी लगा सकते हैं।

तीसरा दिन- फ्यूजन लाइटिंग

light decoration home

light decoration home

---विज्ञापन---

गणेश उत्सव के तीसरे दिन पर घर को थोड़ा मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। आप घर को ब्राइट डिस्को लाइटिंग के साथ सजा सकते हैं। इसके लिए आप मिर्ची लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गणेश जी के मंदिर को भी लाइट की मदद से चारों तरफ से कवर कर सकते हैं। इस दिन को थोड़ा और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप भोग में चॉकलेट मोदक चढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं इंस्टेंट दही भल्ले, मिनटों में हो जाएंगे तैयार 

---विज्ञापन---

चौथा दिन- रंगों का प्रयोग

Rangoli Design

Rangoli Design

गणेश उत्सव के चौथे दिन पर आप रंगों का इस्तेमाल करें। आप रंगोली बना सकते हैं। घर के हर कोने पर छोटी-छोटी रंगोलियां बनाएं। मेन गेट पर आप एक खूबसूरत बड़ी रंगोली बना सकते हैं। एक पौराणिक रंगोली जिसमें चावल और पानी के मिक्सचर से रंगोली बनाई जाती थी, उससे भी घर को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कटोरी चावल को रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा। अगले दिन इन दोनों को हल्का दरदरा पीस लें। आप आसानी से इस पेस्ट से हाथों की मदद से जमीन और दीवारों पर डिजाइन बना सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह आसानी से साफ भी हो जाएगा।

---विज्ञापन---

पांचवा दिन- रंगीन कागज और गुब्बारे

baloon design

baloon design

घर की डेकोरेशन के लिए रंगीन कागज और गुब्बारे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आप गैस के रंगीन गुब्बारों को घर में लगा सकते हैं। लेकिन इन्हें मंदिर से थोड़ा दूर रखना सही रहेगा। रंगीन कागजों की मदद से तितलियां, फूल, झालर बनाकर घर में सजाएं। इस काम में आपके बच्चों को भी काफी मजा आएगा।

---विज्ञापन---

छठा दिन- वॉल हैंगिंग्स

photo wall hanging

photo wall hanging

वॉल हैंगिंग्स को आप घर की छतों पर लगा सकते हैं। इसका एक अच्छा आइडिया ये होगा कि आप अपनी फैमिली की फोटोज से छोटे-छोटे टेम्पररी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। ये वॉल हैंगिंग्स आपको भविष्य में भी बड़े काम आएंगे।

---विज्ञापन---

सांतवा दिन- थाली डिजाइन

plate desing

plate desing

ये एक यूनिक होम डेकोर आइडिया है जिसमें आप डिजाइनर थालियों का प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में भी ऐसी कई थालियां मिलती हैं, नहीं तो आप प्लास्टिक या स्टील की थालियों को घर पर रंगीन डोरे, सितारों और स्पार्कल की मदद से सजा सकते हैं। इन डिजाइनर प्लेटों को दीवार पर अपनी पसंद की शेप देकर सजा सकते हैं। आप पूजा की थाली और प्रसाद देने वाली प्लेटों को भी सजा सकते हैं।

---विज्ञापन---

आठवां दिन- दिया लुक

diya design

diya design

इस दिन पर आप घर में बिजली की रोशनी के बजाय दियों की मदद ले सकते हैं। घर पर दियों और खुशबूदार मोमबत्तियों से सजावट करें। इससे नैचुरल लाइटिंग के साथ घर भी महकेगा। अगर आप तेल वाले दियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो अब मार्केट में दियों की रोशनी देने वाली लाइटें भी आ गई हैं। उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

नौवां दिन- पुरानी साड़ियों और दुपट्टे का करें इस्तेमाल

saree pattern

saree pattern

अगर आपके पास रंगीन और ट्रेडिशनल साड़ियां व दुपट्टे हैं, तो उनकी मदद से घर को सजाएं। इस सजावट से घर बड़ा ही रंगीन और आकर्षक दिखेगा। आप इन साड़ियों व दुपट्टों को पर्दे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कपड़ों को सोफे व टेबल बिछाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

दसवां दिन- पारंपरिक सजावट

Ganesh chaturthi

Ganesh chaturthi

गणेश उत्सव का यह अंतिम दिन होता है। इस दिन पर गणेश जी का विसर्जन होता है, यह दिन बाकी 10 दिनों की याद को संजोकर रखता है। इस दिन पर आप घर को पारंपरिक तरीकों से सजा सकते हैं, जिसमें कई प्रकार के फूलों, हरियाली के लिए पत्तों तथा सजावट के लिए रंगोली, दिए सभी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्‍या कम बोलने वालों को मच्‍छर ज्‍यादा काटते हैं? वो लोग जो हैं मच्‍छरों के प्‍यारे

First published on: Aug 30, 2024 02:48 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola