गर्मी में टंकी का पानी हो जाता है आग जैसा गर्म? ये 5 आसान ट्रिक्स रखेंगी पानी को एकदम ठंडा

उत्तर भारत में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. तेज धूदोपहर 1 बजे बाद टंकी का पानी हो जाता है खौलता हुआ? ऐस में हम आपको 5 ऐसे देसी जुगाड़ बताएंगे, जिन्हें अपनाने से हर वक्त पानी ठंडा रहेगा.

Summer Water Tank Cooling Tips

गर्मी में कैसे पाएं टंकी से ठंडा पानी. (Image: AI)

Summer Tips: उत्तर भारत में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. तेज धूप और लू का असर अब सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घरों के अंदर भी महसूस होने लगा है. दोपहर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि नल खोलते ही टंकी से बेहद गर्म पानी निकलता है, जिससे नहाना, कपड़े धोना और रोजमर्रा के काम करना भी परेशानी भरा बन जाता है. खासकर छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकियां तेज धूप में जल्दी गर्म हो जाती हैं. ऐसे में लोग अब ऐसे आसान और सस्ते उपाय खोज रहे हैं, जिनकी मदद से टंकी का पानी लंबे समय तक ठंडा रखा जा सके और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदत से पानी रहेगा लंबे समय तक ठंडा

गर्मी में पानी की टंकी को ठंडा रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उसे सीधी धूप से बचाया जाए. अगर आपकी टंकी खुले आसमान के नीचे रखी है, तो उसके ऊपर टीन, फाइबर शीट या ग्रीन नेट का शेड लगवाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे सूरज की किरणें सीधे टंकी पर नहीं पड़ेंगी और पानी जल्दी गर्म नहीं होगा. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले इंसुलेटेड टैंक कवर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. अगर आप कम खर्च में उपाय चाहते हैं, तो थर्माकोल शीट, पुराने गद्दे या रेक्सीन की मदद से घर पर भी टंकी का कवर तैयार कर सकते हैं.

इन आसान देसी तरीकों से भी कम होगी पानी की गर्मी

  • गहरे रंग की टंकियां सूरज की गर्मी ज्यादा सोखती हैं, इसलिए टंकी पर सफेद या हल्के रंग का पेंट करवाना फायदेमंद रहता है.
  • हल्के रंग सूरज की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं, जिससे पानी सामान्य तापमान में बना रहता है.
  • टंकी के आसपास बड़े गमले या बेल वाले पौधे लगाने से प्राकृतिक छाया मिलती है.
  • छत पर हरियाली होने से आसपास का तापमान भी थोड़ा कम महसूस होता है और टंकी जल्दी गर्म नहीं होती.
  • पानी की टंकी के ऊपर गीला कपड़ा डालना भी कुछ समय के लिए राहत दे सकता है.

छोटे उपाय दिलाएंगे बड़ी राहत

  • गर्मियों में सुबह या देर शाम टंकी भरने की कोशिश करें, क्योंकि उस समय पानी अपेाकृत ठंडा रहता है.
  • अगर संभव हो तो टंकी को छत की बजाय किसी ढके हुए हिस्से में शिफ्ट करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
  • नियमित रूप से टंकी की सफाई करने से पानी ताजा और उपयोग के लिए सुरक्षित बना रहता है.
  • इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप गर्मी में उबलते पानी की परेशानी से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: झुलसा देने वाली गर्मी में शरीर को देगी तुरंत ठंडक! घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसी गाढ़ी और

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ