Diwali 2022 Food: फेस्टिव सीजन में लुत्फ उठाएं क्रंची आलू की मठरी का, नोट करें बनाने की विधि

Potato Mathri

Potato Mathri

विज्ञापन

How To make Potato Mathri: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।

ऐसे में आज हम स्नैक में आपके लिए आलू की मठरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटी और क्रंची होती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप दिवाली पर घर आए मेहमानों को मीठे के साथ सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू की मठरी बनाने की विधि-

विज्ञापन

आलू की मठरी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • आलू 1 कप (उबले और ग्रेट किए हुए)
  • मैदा 1 कप
  • सूजी 1/2 कप
  • गेहूं का आटा 1/3 कप
  • नमक 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए

अभी पढ़ें – Home Remedies For Back Pain: बढ़ती उम्र में कमर दर्द से रहते हैं परेशान? तो ये कारगर घरेलू उपचार आएंगे आपके काम

आलू की मठरी कैसे बनाएं? (How To make Potato Mathri)

  • आलू की मठरी बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबालकर ठंडा कर लें।
  • फिर आप आलू के छीलकर अच्छी तरह से ग्रेट कर लें।
  • इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में मैदा छानकर डालें।
  • फिर आप इसमें सूजी और गेहूं का आटा डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालकर हाथ से मसलें।
  • फिर आप इसमें थोड़ा सा तेल और कद्दूकस किए आलू डालकर आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आप इस आटे को सेट होने के लिए करीब 15 मिनट तक अलग रख दें।
  • फिर आप इसकी छोटी लोइयां बनाएं और थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर बेल लें।
  • इसके बाद आप इसमें एक चाकू या कांटे की मदद से छेद कर लें।
  • फिर आप इसको एक बार थोड़ा-थोड़ा सा बेल लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
  • फिर आप इसमें तैयार मठरियों को डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपकी चटपटी आलू की मठरी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ