Relationship Tips: प्यार के रिश्ते बेहद खास होते हैं. प्यार और फिर शादी करके पार्टनर अपनी एक अलग दुनिया बसाते हैं जिसकी नींव विश्वास, लगाव और आपसी समझदारी से बनी होती है. अक्सर लोग चेहरा देखकर एकदूसरे के प्यार में जरूर पड़ जाते हैं लेकिन जब बात शादी की आती है तो बाहरी खूबसूरती नहीं बल्कि व्यक्तित्व देखा जाता है, व्यवहार देखा जाता है और पार्टनर दुनिया को कितना समझता है यह देखा जाता है. इसी बारे में बता रही हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्सर ही भाग्यश्री (Bhagyashree) कई तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं, अपने ऐसे ही एक वीडियो में भाग्यश्री ने बताया कि पार्टरन का सिर्फ चार्म देखकर ही नहीं बल्कि उसके बारे में ऐसी 3 चीजें हैं जो आपको शादी से पहले जरूर देख लेनी चाहिए, इन जरूरी बातों के बारे में जानकर ही जीवनसाथी (Life Partner) चुनना चाहिए.
जीवनसाथी में जरूर होनी चाहिए ये 3 क्वालिटीज | 3 Qualities In Life Partner
इमोशंस को कैसे करता है हैंडल
भाग्यश्री सलाह दे रही हैं कि जिस व्यक्ति से आप शादी (Marriage) करने के बारे में सोच रही हैं सिर्फ उसका चार्म ही ना देखें यानी सिर्फ उसकी सुंदरता ही ना देखें बल्कि यह भी देखें कि वह अलग-अलग इमोशंस को कैसे हैंडल करता है. गुस्सा कैसे हैंडल करता है, क्रिटिसिज्म कैसे हैंडल करता है, फ्रस्ट्रेशन या गुस्सा कैसे हैंडल करता है. क्या वो गुस्सा होकर बच्चे की तरह मुंह बनाकर बैठ जाता है, लड़ाई करता है, चिल्लाता है या फिर वह शांति से वयस्कों की तरह स्थिति को हैंडल करता है और आपको दोष देने के बजाय परेशानी का हल ढूंढता है. नोटिस करें कि वो असल में कैसा है.
यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब
केमिस्ट्री ही नहीं वैल्यूज को देखें
रिलेशनशिप्स (Relationships) में सिर्फ केमिकस्ट्री ही नहीं देखी जाती बल्कि एकदूसरे से वैल्यूज मिलनी चाहिए, सोचने का तरीका एक जैसा होना जरूरी है. देखें कि क्या आपके पार्टनर का माइंडसेट परिवार, पैसों और नौकरी वगैरह को लेकर आपके जैसा है या नहीं. शादी से पहले पार्टनर के बारे में यह सब जानना जरूरी है और वैल्यूज को लेकर एक पेज पर होना जरूरी है.
क्या आपकी जिंदगी की बिगर पिक्चर में फिट होता है पार्टनर
अपने पार्टनर में देखें कि क्या आप उसके साथ जिंदगी बिताने की कल्पना कर सकते हैं या नहीं. यह देखें कि आपका पार्टनर जब अकेला होता है तो कैसा होता है. जब उसे किसी को इंप्रैस नहीं करना होता, क्या उसका बिहेवियर हाई स्टैंडर्ड वाला होता है या फिर उसे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता. ये सब बातें जानना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – 35 की उम्र तक शादी के ये 15 रूल्स सभी को होने चाहिए पता, मैरिज कोच ने कहा प्यार कभी नहीं होगा कम
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
52 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines