Kaalchakra: दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में श्रीयंत्र स्थापित करने और पूजा के महत्व के बारे में जानेंगे, दिवाली के अवसर श्रीयंत्र की पूजा से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

DIWALI.jpg (1)

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीयंत्र की पूजा करें. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर 2026 दिन बुधवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दोपहर 11 बजकर 3 मिनट पर दशमी तिथि का समापन होगा. इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र कल सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म योग और इंद्र योग प्रभावी रहेगा. विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में दिवाली पर्व के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा के महत्व के बारे में जान सकते हैं. दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करना बेहद शुभ होता है. बता दें कि, दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जा रहा है. आज 4 नवंबर को कई अशुभ योग रहने वाले हैं. आज राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और भद्रा का समय रहने वाला है. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें.

विज्ञापन

चमत्कारी है श्रीयंत्र

श्रीयंत्र की पूजा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय करनी चाहिए. आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके श्रीयंत्र की पूजा करें. आपको धातु से बने श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए. लकड़ी, पत्थर या कपड़े से बना श्रीयंत्र प्रभावी नहीं होता है. आप दिवाली के अवसर पर श्रीयंत्र को घर में या कार्यस्थल पर स्थापित कर सकते हैं. आप इसे स्थापित कर विधि विधान से पूजा करें. इसे बार-बार स्थापित करना या स्थान बदलना शुभ नहीं होता है. ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे करें श्रीयंत्र की पूजा?

स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद ही श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए. बिना नहाएं श्रीयंत्र की पूजा करने की भूल ना करें. आप एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्रीयंत्र स्थापित करें. इसके बाद श्रीयंत्र स्थापित करें. श्रीयंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें. आप श्रीयंत्र के समक्ष दीपक और अगरबत्ती जलाएं. कुमकुम, हल्दी, अक्षत और फूल चढ़ाएं. मां लक्ष्मी का ध्यान करें. इसके साथ ही ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम:’ के मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

आप श्रीयंत्र की स्थापना और पूजा के बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें. इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ