35 की उम्र तक शादी के ये 15 रूल्स सभी को होने चाहिए पता, मैरिज कोच ने कहा प्यार कभी नहीं होगा कम

Marriage Rules: शादी के 10 से 12 साल बाद तक बहुत कुछ बदला हुआ महसूस होने लगता है. इसपर मैरिज कोच कुछ ऐसे टिप्स शेयर कर रही हैं जो हर किसी को 35 की उम्र तक जरूर पता होने चाहिए.

Marriage Rules

Happy Married Life: जानिए किस तरह शादीशुदा जिंदगी में हमेशा बना रहेगा प्यार. Image Credit - Pexels

Healthy Marriage: शादी के बाद जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है. आप अपने लिए जीते हैं लेकिन शादी के बाद अपने पार्टनर को अपनी प्रायोरिटी बना लेते हैं. अक्सर बेहद प्यार होने के बाद भी देखा जाता है कि रिश्ते (Relationship) में कुछ कमी रह गई है या शायद प्यार उस तरह का महसूस नहीं हो रहा है जैसा शादी के शुरुआती सालों में था. इसपर मैरिज कोच कमाक्षी रहेजा का कहना है कि अगर आपकी उम्र 35 साल हो गई है तो शादी से जुड़ी ऐसी कुछ बातें हैं जिनके बारे में पता होना जरूरी है. मैरिज के ये गोल्डन रूल्स (Marriage Rules) जान लिए तो उम्र ही नहीं बढ़ेगी बल्कि रिश्ते में प्यार भी बढ़ता चला जाएगा. आप भी जानिए शादी के ये रूल्स.

विज्ञापन

35 की उम्र तक पता होने चाहिए ये मैरिज रूल्स

  • आप सिर्फ अपने पार्टनर के प्यार से ही शादी नहीं करते हैं बल्कि उनकी रोजमर्रा की आदतों से भी शादी करते हैं.
  • सेक्स (Sex) इमोशनल डिस्टेंस को कम नहीं करता है. पहले एकदूसरे से बात करें और फिर एकदूसरे को छुएं.
  • गुस्से में कहे गए शब्द गहरे जख्म छोड़ जाते हैं. इसीलिए बोलने से पहले सोचें.
  • किसी बहस को जीतने पर भी रिलेशनशिप डैमेज हो सकती है.
  • अपने पार्टनर से शादी के बाद भी उसे डेट करते रहें. एकसाथ डेट पर जाएं और महीने में 1-2 बार आस-पास घूमने का प्लान जरूर बनाएं.
  • अट्रैक्शन से कई ज्यादा जरूरी है एकदूसरे का सम्मान करना.
  • अगर आपके पार्टनर (Partner) को ऐसा महसूस होगा कि आप उन्हें नहीं सुनते हैं तो वे बोलना छोड़ देंगे.
  • अफेयर से ज्यादा पैसों को लेकर होने वाली लड़ाई से रिश्ते खत्म होते हैं.
  • ऑनलाइन दिखने वाले कपल्स से अपनी शादी को कंपेयर ना करें.
  • बच्चे आपकी रिलेशनशिप को रिप्लेस ना करें इस बात का ध्यान रखें. एकदूसरे के लिए समय निकालें.
  • एकदूसरे की हर बात पर हामी भरना जरूरी नहीं है, लेकिन वैल्यूज, परिवार और पैसों को लेकर एक जैसे ख्याल होना जरूरी है.
  • इमोशनल चीटिंग भी चीटिंग होती है. अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के अलावा किसी गैर के साथ साझा करने पर पार्टनर के साथ विश्वास कम होता है.
  • शादी की दिक्कतें (Marriage Problems) वक्त से नहीं भरतीं बल्कि एक्शंस से खत्म होती हैं.
  • आपका पार्टनर आपके दिमाग को नहीं पढ़ सकता है. इसीलिए आप जो सोच रहे हैं वो बोल देना चाहिए.
  • बोरिंग रूटीन कनेक्शन को खत्म करता है. ऐसे में एफर्ट्स डालना जरूरी है, एकदूसरे को सरप्राइज करना जरूरी है और एकसाथ फन एक्टिविटीज करना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ