Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, आइसक्रीम के साथ खाने पर भी आएगा लाजवाब

How To Make Gulab Jamun: इस पूरे दिवाली वीक में आप घर पर हर दिन कुछ नया तैयार कर सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही गुलाबजामुन बनाकर खाए जा सकते हैं. गुलाब जामुन की यह रेसिपी बेहद सिंपल है.

Gulab Jamun Recipe

घर में कैसे बनाएं गुलाब जामुन, जानिए यहां. Image Credit- AI

Gulan Jamun Recipe: गुलाब जामुन एक क्लासिक इंडियन स्वीट है जिसे पनीर और सूजी के साथ ही कुछ सिंपल इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जा सकता है. दिवाली का त्योहार हो तो गुलाब जामुन खाने का मन करता ही है. लेकिन, बाजार से खरीदे गए गुलाब जामुन से कई गुना टेस्टी होते हैं घर पर बनाए जाने वाले गुलाब जामुन. घर में गुलाब जामुन अपनी मर्जी से जितने चाहे उतने बनाए जा सकते हैं, इनकी मिठास कंट्रोल की जा सकती है और अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी कम या ज्यादा किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए घर पर कैसे तैयार करें मुलायम गुलाब जामुन.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी

सामग्री

मैदा – 2 कप
सूजी – 200 ग्राम
कसा हुआ पनीर – 600 ग्राम
बेकिंग पाउडर – डेढ़ कप
बेकिंग सोडा – डेढ़ कप
तेल – तलने के लिए
पानी – 2 लीटर
चीनी – 3 कप
पिसा हुआ इलायची

विज्ञापन

गुलाब जामुन बनाने की विधि

  • सबसे पहले पानी में चीनी डालकर उबालने के लिए रख दें.
  • इस पानी में इलायची को घिसकर डालें और फिर आंच बंद कर दें.
  • अब एक बाउल में मैदा, पनीर, सूजी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को लेकर मिक्स कर लें.
  • इस मिश्रण में चाशनी डालकर आटा गूंथ लें.
  • जब आटा गुंथ लें तो इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
  • इन बॉल्स को सॉफ्ट और मुलायम बनाएं और फिर गर्म तेल में तलने के लिए डाल दें.
  • जब गुलाब जामुन गोल्डन ब्राउन होकर पक जाएं तो उन्हें आंच से उतार लें.
  • इन गोल्डन बॉल्स को तैयार की गई गर्म चाशनी में डालें और 1-2 मिनट तक चाशनी में डालकर हिलाएं. इससे गुलाब जामुन चाशनी को सोख लेंगे. इन्हें चाशनी में आधा घंटा रखे रहने देने के बाद खाने के लिए सर्व करें.

आइस्क्रीम के साथ करें एंजॉय

विज्ञापन

गुलाब जामुन को आइस्क्रीम के साथ भी खाया जा सकता है. आइस्क्रीम के साथ गर्म गुलाब जामुन खासतौर से अच्छे लगते हैं. इस कोल्ड-हॉट फ्यूजन को आप भी ट्राई कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों को वनीला आइसक्रीम, केसर पिस्ता आइस्क्रीम और बटरस्कॉच आइसक्रीम अच्छी लगती है.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
  • गुलाब जामुन बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप गुलाब जामुन का आटा लगाते समय बहुत ज्यादा ना गूंथें, इससे क्रैक्स आ सकते हैं.
  • गुलाब जामुन को तलते समय इन्हें मध्यम आंच पर पकाएं. इससे गुलाब जामुन एकदम से जलता नहीं है.
  • चाशनी में गुलाब जामुन को डालते समय ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ज्यादा गर्म ना हो, यह हल्की गर्म होनी चाहिए जिससे गुलाब जामुन सारी चाशनी सोख सके.
  • गुलाब जामुन की चाशनी में केसर के छल्ले भी डाले जा सकते हैं. रिचनेस के लिए गुलाबजल की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप, बार-बार खाने का करने लगेगा दिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ