Beauty Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं फेस पैक; मिलेगा नेचुरल ग्लो

Hibiscus Flower Face Mask: गुड़हल के फूल से घर पर फेस पैक बनाना एक आसान है. इसे एलोवेरा जेल या शहद जैसी सामग्री के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए, ताकि एलर्जी से बचा जा सके.

how to make hibiscus flower face mask ghar par mask kaise banaye

गुड़हल के फूल एलोवेरा जेल या शहद जैसी सामग्री के साथ मिलाकर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. Image Credit- Freepik

आजकल खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाले महंगे सीरम, फेस मास्क और क्रीम पर काफी पैसे खर्च करने के बावजूद कई बार रिजल्ट अच्छा नहीं आता. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ नेचुरल चीजों को शामिल करना चाहते हैं तो गुड़हल का फूल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. गुड़हल का फूल न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से स्किन और बालों की देखभाल में भी किया जाता रहा है. गुड़हल के फूल में मौजूद तत्व चेहरे को साफ रखने का काम करते हैं. हालांकि, इससे तुरंत ग्लो मिलने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हफ्ते में एक बार जरूर किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्किन के लिए गुड़हल का फूल क्यों है खास?

गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने का काम करते हैं. इसके अलावा, गुड़हल में मौजूद एसिड स्किन पर हल्का एक्सफोलिएटिंग इफेक्ट डाल सकते हैं. इसलिए एक बार इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. 

गुड़हल और एलोवेरा से बनाएं फेस पैक

अगर आपकी स्किन रूखी महसूस होती है तो गुड़हल और एलोवेरा का फेस पैक आजमा सकते हैं. एलोवेरा स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि गुड़हल नेचुरल ग्लो देने का काम करता है.

विज्ञापन

सामग्री

  • गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां- 2
  • एलोवेरा जेल- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले गुड़हल की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर पंखुड़ियों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. फिर तैयार पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं.
  • लगभग 10 मिनट बाद या जलन महसूस होते ही इसे धो लें. चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. 

गुड़हल का फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • किसी भी नए घरेलू फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • ऐसे गुड़हल के फूल लें जिन पर धूल-मिट्टी या दाग न हों, क्योंकि इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है.
  • शुरुआत में इसे कभी-कभार इस्तेमाल करें. बार-बार फेस पैक लगाने से कुछ लोगों की स्किन में रूखापन या जलन हो सकती है.
  • फैस पैक को लंबे समय तक लगाने से बेहतर रिजल्ट मिले यह जरूरी नहीं है, क्योंकि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- Baby Care Tips: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ