Diwali Special Recipe: दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएंगे पसंद

Shakkarpare Recipe: अगर आप इस दिवाली कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें. घर पर बने शक्करपारे त्योहार की मिठास बढ़ाने के साथ-साथ आपकी दिवाली की तैयारियों को भी खास बना देंगे. 

Shakkarpare Recipe

मीठे शक्करपारे को आटे, चीनी और घी की मदद से तैयार किया जाता है. Image Credit- Magnific

दिवाली का त्योहार मिठाइयों और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. कोई बेसन के लड्डू बनाता है तो किसी के घर काजू कतली और गुजिया तैयार की जाती है. ऐसे में अगर आप इस दिवाली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाएं तो मीठे शक्करपारे अच्छे हो सकते हैं. बता दें शक्करपारे उत्तर भारत में काफी पसंद किए जाने वाले पारंपरिक मीठे स्नैक्स हैं. इन्हें आटे, चीनी और घी की मदद से तैयार किया जाता है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट शक्करपारे चाय के साथ खाने में भी खूब अच्छे लगते हैं. आप भी इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाशनी वाले मीठे शक्करपारे 

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • घी- 4 बड़े चम्मच
  • पानी- आधा कप पानी
  • घी- फ्राई करने लिए 
  • चाशनी बनाने के लिए सामग्री
  • चीनी- 1 कप 
  • पानी- आधा कप 
  • इलायची- 3
  • सौंफ- 1 चम्मच 

विधि

  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर आटे को हथेली में लेकर दबाएं. अगर आटा हल्का दबने लगे तो समझ लें कि घी अच्छी तरह मिल गया है. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा रोटी के आटे की तरह नरम नहीं होना चाहिए. सख्त आटा गूंथने से शक्करपारे तलने के बाद कुरकुरे बनते हैं. 
  • आटा गूंथने के बाद इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की एक लोई बनाएं और उसे बेलन की मदद से मोटी रोटी के शेप के बेल लें. ध्यान रखें कि रोटी बहुत पतली न हो. 
  • अब चाकू की मदद से इसे छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें. आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से शक्करपारों का शेप रख सकते हैं. 
  • एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और हल्की आंच पर शक्करपारे को पकाएं. इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं.
  • जब शक्करपारे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें निकालकर एक प्लेट में रख दें. अब एक पैन में चीनी और पानी डालें. फिर इसे हल्की आंच पर गर्म करें और चीनी घुलने तक चलाते रहें. 
  • इसके बाद चाशनी को कुछ देर पकाएं, ताकि वह हल्की गाढ़ी हो जाए स्वाद और खुशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं. 
  • जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस हल्की कर दें और इसमें तले हुए शक्करपारे डाल दें. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी शक्करपारे पर चाशनी अच्छी तरह चढ़ जाए. 
  • कुछ देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें. अब शक्करपारों को एक प्लेट या ट्रे में निकालकर अलग-अलग फैला दें. ठंडा होने पर चाशनी की लेयर जमने लगेगी और शक्करपारे स्वादिष्ट व कुरकुरे हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- Beauty Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं फेस पैक; मिलेगा नेचुरल ग्लो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ