34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब

Why Women Cheat: रिलेशनशिप कोच ने बताया कि महिलाओं के अपने पति या पार्टनर को धोखा देने के पीछे क्या वजह हो सकती है और उम्र के इस पड़ाव पर ही ज्यादातर ऐसा क्यों होता है.

Why Women Cheat

Relationship Advice: महिलाओं के चीट करने के पीछे हो सकते हैं ये कारण.

Relationship Tips: रिलेशनशिप में चीटिंग (Cheating) के बारे में अक्सर ही सुनने में आता है. डेटिंग के दौरान, एंगेजमेंट के बाद या फिर शादी के कई सालों बाद भी पार्टनर्स एकदूसरे पर चीट कर सकते हैं. यूं तो पुरुष और महिलाएं दोनों ही एकदूसरे पर चीट करते हैं लेकिन महिलाओं के मामले में देखा जाता है उनके चीट करने का कारण सिर्फ सेक्स या किसी के साथ अट्रैक्शन ही नहीं है बल्कि इसके पीछे कुछ और वजह भी हो सकती है. इसी बारे में बता रही हैं रिलेशनशिप कोच कोमल. रिलेशनशिप कोच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि 34 से 38 साल की उम्र की महिलाएं क्यों चीट करती हैं.

विज्ञापन

महिलाएं क्यों करती हैं चीट | Why Do Women Cheat

रिलेशनशिप कोच का कहना है कि महिलाओं के चीटिंग करने या अपने पार्टनर को चीट करने की वजह वासना (Lust) हो ऐसा बहुत कम ही होता है. अकेलापन, इमोशनल बर्नआउट और खुद को पाने की कोशिश चीट करने की बड़ी वजह हो सकती है.

विज्ञापन

इमोशनली नजरअंदाज होना

विज्ञापन

इस उम्र तक आते-आते महिलाओं को इमोशनली इंविजीबल महसूस होने लगता है. वे मां, पत्नी और घर की केयरटेकर के रूप में इतने दिन बिता लेती हैं कि वे खुद के सपनों और इच्छाओं के लिए पहचानी ही नहीं जाती हैं.

इंटीमेसी खाली महसूस होती है

विज्ञापन

बिना इमोशनल क्लोजनेस के इंटीमेसी (Intimacy) खाली लगने लगती है. महिलाओं को अपने पार्टनर से प्यार, अंडरस्टैंडिंग और सेफ इमोशनल बोंड की दरकार होती है.

होने लगता है आइडेंटिटी क्राइसेस

विज्ञापन

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद आइडेंटिटी क्राइसेस बढ़ने लगता है. वे अक्सर खुद से पूछती हैं कि अपने परिवार से बाहर मैं क्या हूं, क्या मैंने अपनी इच्छाएं पीछे छोड़ दी हैं और क्या प्यार सचमुच ऐसा ही होता है.

कोई नया उन्हें अलग महसूस करवाता है

विज्ञापन

जब पार्टनर से महिलाओं को प्यार नहीं मिलता या पार्टनर उन्हें नोटिस करना छोड़ देते हैं तो जिंदगी में कोई नया आता है जो उन्हें नोटिस करने लगता है, एप्रिशिएट करता है और ऐसा लगता है जिस जगह उनका दम घुट रहा था उस जगह अब फिर से चैन की सांस ली जा रही है.

मन में छुपा दर्द

विज्ञापन

महिलाओं के बढ़ती उम्र में होने वाले अफेयर वासना से ज्यादा उनकी जरूरतों के पूरा ना होने के कारण और खुद को सालों से खोया हुआ महसूस करने से पनपते हैं.

रिलेशनशिप कोच ने इस बात का जिक्र किया है कि इस पोस्ट के जरिए वे चीटिंग को सपोर्ट नहीं कर रही हैं बल्कि यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि महिलाएं चीट (Cheat) क्यों करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ