श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; 16 साल के किशोर समेत दो की मौत

Srinagar massive fire: श्रीनगर के बेमिना इलाके में देर रात लगी भीषण आग ने 80 अस्थाई झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली के रहने वाले दो कबाड़ियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें एक 16 साल का नाबालिग भी शामिल है. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Srinagar Fire Bemina, Kashmir Fire News, Bemina Fire Accident, Srinagar News in Hindi, Fire and Emergency Services Srinagar

श्रीनगर के बेमिना इलाके में देर रात लगी भीषण आग ने 80 अस्थाई झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया. Credit: ANI

Srinagar massive fire: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग का तांडव देखने को मिला. डूरबल क्षेत्र में बनी अस्थाई बस्तियों में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते करीब 80 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जिनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है. दोनों मृतक कबाड़ बीनने का काम करते थे और मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे.

विज्ञापन

आधी रात को भड़की आग

दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात करीब 12:23 बजे सामने आई. यह बस्ती मुख्य रूप से लकड़ी और तिरपाल की मदद से बनी हुई थी, जिसकी वजह से आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया. जब तक दमकल कर्मियों को सूचना मिली और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक लपटें बस्ती में फैल चुकी थीं.

विज्ञापन

राहत-बचाव अभियान और भारी नुकसान

हादसे की सूचना मिलते ही जेवीसी और रावलपोरा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. स्थिति गंभीर होते देख बटामालू मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें और संसाधन मंगाए गए. बेमिना थाने की पुलिस, स्थानीय अधिकारियों और आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. भीषण गर्मी और तेज लपटों की वजह से पास ही स्थित एक खाली पोल्ट्री फार्म और वहां खड़ा एक टिपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.

मलबे से मिले दो कंकाल

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद जब मलबे में तलाश शुरू हुई, तो दो बुरी तरह झुलसे हुए शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद नूर आलम और 16 वर्षीय अल अमीन के रूप में हुई है. नूर आलम इसी इलाके में रहता था, जबकि अल अमीन कुपवाड़ा में रह रहा था. फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को कानूनी औपचारिकताओं के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ