Diwali Pollution Tips: दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस की सेहत का ऐसे रखें ख्याल

दिवाली का त्योहार खुशियों और अपनों के साथ वक्त बिताने का होता है. इस दौरान सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर मिठाइयां खाते हैं और पटाखे जलाकर अपनी खुशियों को जाहिर करते हैं. ऐसे में पटाखों को जलाते वक्त अपना बहुत ध्यान रखें और उसके धुएं से अपने परिवार को बचाएं. 

protect your eye and lungs from firecracker

पटाखों के धुएं से आंखों और फेफड़ों को साफ कैसे रखें. Image Credit- AI

दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्साह का त्योहार है. इस दिन लोग घरों को डेकोरेट करते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और पटाखों के साथ त्योहार का लुत्फ उठाते हैं. हालांकि, पटाखों से निकलने वाला धुआं और हवा में मौजूद प्रदूषण हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा के मरीजों और सांस के मरीज आदि लोगों के लिए यह धुआं किसी जहर से कम नहीं है. अगर धुआं ज्यादा है तो ये आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है. ऐसे में दिवाली की खुशियों के बीच अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि पटाखों के धुएं से आंखों और फेफड़ों को साफ रखने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों के धुएं से दूरी बनाएं 

दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान धुआं आस-पास फैल जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि परिवार के सदस्य, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, पटाखे जलाने वाली जगह से दूर रहें. पटाखे ऐसी जगह पर जलाने की कोशिश करें, जहां से धुआं आसानी से निकल जाए. बाकी दिवाली के दौरान घर से बाहर कम निकलें, ताकि प्रदूषण से भी बचा जा सके. 

आंखों का कैसे रखें ख्याल? 

पटाखों से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन पैदा कर सकता है. इस धुएं से आंखों में लाल होना, पानी आना, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, इससे बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जिससे इस परेशानी से बचा जा सके. 

विज्ञापन
  • पटाखे जलाते वक्त दूरी बनाएं और आंखों को धुएं से बिल्कुल दूर रखें. 
  • आंखों में जलन होने पर उन्हें रगड़ने से बचें और अगर ज्यादा दिक्कत है तो डॉक्टर से बात करें. 
  • आंखों में धूल या राख चली जाए तो साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं और साफ कपड़े से साफ कर लें. 
  • आंखों में तेज दर्द, धुंधला दिखाई देने या लगातार जलन होने पर तुरंत डॉक्टर से बात करें.

घर की हवा को कैसे रखें साफ? 

अगर बाहर पटाखों का धुआं ज्यादा है तो घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखना बेहतर हो सकता है. इससे बाहर की गंदी हवा घर के अंदर नहीं आ पाएगी. हवा को साफ रखने के लिए आप HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे कमरे में गंदी हवा अंदर नहीं आ पाएगी. 

सांस के मरीज कैसे रखें अपना ख्याल

पटाखों का धुआं सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकता है. कुछ लोगों में इससे खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलने या घरघराहट की समस्या बढ़ सकती है. बाकी अस्थमा या दूसरी सांस संबंधी मरीज भी अपना खास ख्याल रखें. 

विज्ञापन

क्या करें?

  • ख्याल रखने के लिए धुएं वाली जगहों पर जाने से बचें और अगर जा रहे हैं तो मास्क पहनकर जाएं. 
  • अस्थमा के मरीज डॉक्टर के हिसाब से अपनी दवाएं और रिलीवर इनहेलर का इस्तेमाल करें.  
  • अगर सांस लेने में गंभीर परेशानी हो, बोलने में कठिनाई हो या सीने में तेज दर्द महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. 

पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी 

दिवाली के दौरान पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. पानी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, लेकिन पानी पीने से पटाखों के धुएं का असर खत्म नहीं होता और न ही यह फेफड़ों से साफ करने का काम करता है. इसके साथ, आप बैलेंस डाइट और धुएं से अपना ख्याल रख सकते हैं.  

प्रदूषण के लेवल पर नजर रखें

दिवाली के दौरान अपने इलाके के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर नजर रखना भी जरूरी है. AQI से आपको पता चल जाएगा कि हवा की क्वालिटी कैसी है और बाहर निकलने से कितना खतरा हो सकता है. बाकी प्रदूषण की जानकारी के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

पटाखों के धुएं से परेशानी होने पर क्या करें?

  • अगर पटाखों के धुएं के संपर्क में आने के बाद आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होती है तो सबसे पहले धुएं वाली जगह से दूर होकर घर के अंदर चले जाएं. 
  • आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं और सांस की परेशानी होने पर आराम करें और अपने डॉक्टर से जरूर करें. 
  • अगर आपको धुएं से ज्यादा दिक्कत है या सांस नहीं आ रही है तो डॉक्टर से बात करें.  

इसे भी पढ़ें- छठ के प्रसाद ठेकुआ क्यों रखा जाता है? जानिए कैसे बिहार की पहचान बन गया ये पारंपरिक पकवान?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ