Besan Rava Dosa Recipe: घर पर साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं बेसन-रवा डोसा, जानें आसान विधि

Besan Rava Dosa Recipe

Besan Rava Dosa Recipe

विज्ञापन

Besan Rava Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वैसे तो डोसा कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन बेसन और रवा डोसा भी बेहद शानदार होता है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है।

इसलिए आज हम आपको बेसन-रवा डोसा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है। साथ ही इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और इसका स्वाद भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। चलिए जान लेते हैं बेसन-रवा डोसा की रेसिपी…

विज्ञापन

Besan Rava Dosa बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • बेसन- डेढ़ कप
  • रवा- 1/4 कप
  • चावल का आटा- 1/4 कप
  • अजवाइन- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • तेल- 1/2 कप
  • नमक- स्वादानुसार

Besan Rava Dosa बनाने की विधि

  • बेसन-रवा डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेना है।
  • अब इसमें बेसन डाल दें।
  • फिर इसमें रवा और चावल का आटा डालें और तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर लगभग 2 कप पानी डालकर घोल बनाएं।
  • अब इसे कुछ देर तक अच्छे से फेंट लें।
  • यहां ध्यान रखें कि इसमें गांठ ना पड़ें।
  • अब इस घोल को डोसे जैसे घोल की तरह तैयार कर लें।
  • फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
  • तवे के गरम होने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों और अच्छे से फैला दें।
  • जैसे ही तवा गरम हो जाएं, तो इस पर डोसे का बैटर डालें और इसे हल्के हाथों से फैला दें।
  • इसके बाद डोसे को तब तक भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए।
  • फिर डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी क्रिस्पी और सुनहरा होने तक रोस्ट करें।
  • इसके बाद आपका स्वादिष्ट बेसन डोसा तैयार है।
  • अब आप इसी तरह सारे बैटर से डोसे तैयार करें।
  • फिर आप इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ