Banana Side Effects: हेल्दी रहने के लिए डाइट का सही होना बहुत जरूरी होता है। कई लोग केले हर रोज अपनी डाटइ में शामिल करते हैं और केले को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। वैसे तो केला फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत तरीकों से करते हैं, तो आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। बता दें कि कुछ फूड्स ऐसे जिसके साथ केले का सेवन करने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से फूड है, जिसके साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए?
केला और दूध
कई लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केले का सेवन करते है, जो एक गलत तरीका है। कभी भी केले कोन दूध या दूध बनी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि दूध या दूध बनी चीजों में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है। जैसे कि प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ये सभी केले के साथ मिल कर डाइजेशन सिस्टम को कमजोर बना देते हैं। इससे पेट फूलने और पेट में गैस जैसी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
केला और नींबू
केले को नींबू के साथ खाने से बचना चाहिए। नींबू सिट्रस फ्रूट है जिसमें एसिडिक तत्व होते हैं जो केले के साथ लेने से आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। अगर नींबू को केले के साथ खाया जाए तो इससे उल्टी और सिर में दर्द होने की संभावना बढ़ सकती है।
केला और अंडा
अगर आप केले को प्रोटीन से भरपूर फूड्स के साथ लेते हैं, इसे आज से ही बंद कर दें। खास कर अंडा प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसीलिए इन्हें केले के साथ खाने से परहेज करना चाहिए। इससे डाइजेशन स्लो हो सकता है।
केला और मीठी चीजें
केले में भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर होता है। ऐसे में केले को किसी और मीठी चीज के साथ खाया जाए तो वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही डायबिटीज का भी खतरा बढ़ जाता है।
केला और प्रोसेस्ड कार्ब्स
प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे बेक्ड चीजें या शुगरी स्नैक्स को केले के साथ गलती से भी न खाएं। अगर आप इसे खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इससे कमजोरी और बार-बार भूख लगने की भी दिक्कत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
10 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
13 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines