नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देख लें यह नुस्खा, अंदर की जाली बिना निकाले ही हो जाएगी साफ

How To Clean Tap: नल के अंदर की जाली अगर गंदी हो जाती है या उसपर खारे पानी और धूल-मिट्टी की परत जम जाती है तो नल से ठीक तरह से पानी नहीं निकलता है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए नल साफ करने का दमदार हैक.

Tap Cleaning Hacks

नल को साफ करने का क्या तरीका है? Image Credits- AI

Tap Cleaning Hacks: हम जब बाथरूम या किचन के नल की सफाई करते हैं तो बाहर से तो उसे चमका देते हैं लेकिन अंदर से नल गंदा का गंदा ही रह जाता है. खासकर उसके अंदर की जाली (Tap Filter) गंदी हो जाती है जिस चलते उसमें से पानी रुक-रुककर आता है. ऐसा जाली के अंदर खारे पानी या धूल-मिट्टी की परत जमने से (Tap Filter) होता है. अब अंदर की जाली को निकालना भी आसान नहीं होता है. ऐसे में यहां आपके लिए इस जाली को साफ करने का ऐसा तरीका दिया जा रहा है जिसके लिए आप नल की जाली को निकाले बिना ही उसकी सफाई कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नल की जाली निकाले बिना कैसे करें साफ

इस नुस्खे के लिए आपको सिरके (White Vinegar) की और स्प्रे बोतल की जरूरत होगी. बराबर मात्रा में पानी और सिरके को मिला लें. इस घोल को स्प्रे बोतल में भरें और नल के अंदरूनी हिस्से पर अच्छे से छिड़कें. इससे जाली में लगी गंदगी और जमाव पिघलकर निकलने लगेंगे. कुछ देर तक इस सिरके वाले पानी को नल के अंदर ही लगे रहने दें और उसके बाद नल को चलाएं. आपको पानी की धार में अंतर दिखने लगेगा.

पॉलीथिन का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन

नल के अंदर की गंदगी को साफ करने के लिए आप एक पॉलीथिन में विनेगर और पानी को भरकर नल पर लपेट सकते हैं. इस पॉलीथिन को इस तरह लपेटें कि नल के अंदर तक इसमें जमा पानी और विनेगर जाए. इसे 20 से 25 मिनट नल पर लगाए रखने के बाद हटा लें. नल की गंदगी साफ होने लगेगी.

बेकिंग सोडा का पेस्ट भी आएगा काम

विज्ञापन

नल के अंदर बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट भी लगा सकते हैं. बेकिंग सोडा पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को नल के अंदर लगाकर कुछ देर रहने दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे नल की जाली भी अच्छे से साफ हो जाती है.

नल की पूरी सफाई कैसे करें

विज्ञापन
  • अगर नल पूरी तरह गंदा हो गया है और इसपर खारे पानी के दाग लग गए हैं तो आप नल पर आधे नींबू को काटकर घिस सकते हैं. इससे नल की अच्छी सफाई हो जाती है और नल पर जमी गंदगी और खारे पानी के दाग भी छूटने लगते हैं.
  • कपड़े का एक टुकड़ा लें और उसे सिरके में डुबो लें. अब इस सिरके से भीगे कपड़े को नल पर लपेट लें. इससे नल पर जमा मिनरल बिल्डअप पिघलने लगेगा. कपड़े को हटाकर नल को साधारण तरह से घिसने पर ही नल साफ होने लगेगा और चमक जाएगा.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार नॉर्मल साबुन पानी से नल की सफाई करें. इससे नल पर गंदगी नहीं जमती है और नल की अच्छी सफाई हो जाती है सो अलग.

यह भी पढ़ें- घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएंगे Switch Boards, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ