Olive Oil Hacks: दिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम

यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर बार दिवाली पर नया फर्नीचर खरीदा जाए. इस बार आप जैतून के तेल की मदद से सोफे की सफाई करें और पुरानी चमक को वापस लाएं.  

how to clean wood furniture with olive oil

फर्नीचर की फिनिश पर जैतून के तेल का इस्तेमाल अलग-अलग हो सकता है. Image Credit- AI  

दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई की जाती है, पूरा लुक बदला जाता है और लोग नई चीजों को जगह देने के बारे में सोचते हैं. हालांकि, कई बार इतना बजट नहीं होता कि घर का फर्नीचर या कोई बड़ा सामान बदला जाए. सफाई करके भी पुरानी चीजों को नया लुक किया जा सकता है, लेकिन अगर बात फर्नीचर की है तो आप भी सफाई पर ध्यान दे सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि जैतून का तेल हर तरह की लकड़ी के लिए अच्छा होता है. हालांकि, हर तरह की लकड़ी या फर्नीचर की फिनिश पर इसका इस्तेमाल अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में इसे लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फर्नीचर की धूल साफ करें

फर्नीचर पर तेल लगाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है. इसके लिए मुलायम और सूखे कपड़े से धूल हटाएं. अगर सतह पर दाग या गंदगी है तो लकड़ी की फिनिश के क्लीनर का इस्तेमाल करें. इसके बाद फर्नीचर को पूरी तरह सूखने दें और फिर हल्के कपड़े से सफाई करें. 

जैतून का तेल लगाने से पहले करें पैच टेस्ट 

अगर आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले फर्नीचर के किसी छिपे हुए हिस्से पर बहुत थोड़ी मात्रा लगाकर टेस्ट करें. अगर इसका रंग या फिनिश नहीं बदल रहा है और कहीं चिपचिपापन भी नहीं है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर दाग पड़ गया है या तेल चिपचिपा रह जाता है तो इसका इस्तेमाल न करें. खासकर एंटीक फर्नीचर, बिना पॉलिश वाली लकड़ी और महंगे फर्नीचर पर इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर करके देखें.

विज्ञापन

कैसे करें तेल का इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक साफ कपड़ा लें और 1 से 2 चम्मच जैतून का तेल निकालें. 
  • अब फर्नीचर को साफ करें और कपड़े की मदद से तेल को सोफे पर लगाएं. 
  • हल्के हाथों से सोफे की पॉलिश करें और फिर साफ कपड़े से तेल को साफ कर दें.  

मुलायम कपड़े से करें सफाई

फर्नीचर की चमक लाने के लिए सही तरीके से सफाई करना सबसे जरूरी है. लकड़ी की फिनिश के हिसाब से पॉलिश या केयर प्रोडक्ट को मुलायम कपड़े पर लगाएं और सोफे पर इस्तेमाल करें. इसके बाद साफ कपड़े से प्रोडक्ट हटा दें और जैतून के तेल को लकड़ी की पॉलिश का ऑप्शन न मानें. यह हर तरह के फर्नीचर पर एक जैसी चमक नहीं देता और समय के साथ धूल चिपकाने जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है. 

लकड़ी के फर्नीचर की चमक बनाए रखने के टिप्स

  • अपने फर्नीचर को रोजाना साफ करें और धूल-मिट्टी को हटाएं. 
  • लकड़ी पर सीधे पानी न डालें और सफाई के बाद सोफा सूखा रखें.
  • दाग हटाने के लिए तेज केमिकल या खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें. 
  • फर्नीचर की फिनिश के हिसाब से सही पॉलिश का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- Grey Hair Tips: सफेद बालों को छिपाने के लिए लगाते हैं डाई? इन घरेलू तरीकों से बाल हो सकते हैं काले

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ