शरद पूर्णिमा पर घर पर कैसे बनाएं टेस्टी मिल्कमेड खीर? यहां जानिए सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Sharad Purnima Kheer: क्या आप भी इस शरद पूर्णिमा स्वादिष्ट खीर बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि आपने पहले कभी खीर नहीं बनाई है? आइए आपको बताते हैं मिल्कमेड से कैसे आसानी से टेस्टी खीर बनाई जा सकती है?

Sharad Purnima Kheer

शरद पूर्णिमा के मौके पर कैसे बना सकते हैं सबसे आसान खीर? (Image: Pexels)

हिंदू धर्म में मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को अमृत की बरसात होती है, इसलिए महिलाएं खीर बनाकर चंद्रमा की छांव में रखती हैं और अगले दिन उसको खाते हैं. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि रात चांद की किरणें औषधीय गुणों से भरपूर रहती हैं, जो कई बीमारियों में राहत दिलाती है. ऐसे में लोग खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखते हैं और अपने आपको सेहतमंद रखने के लिए खीर का सेवन करते हैं. हालांकि, अगर आप भी इस शरद पूर्णिमा खीर बनाने जा रही हैं, लेकिन पारंपरिक खीर बनाने नहीं आती है या फिर आप पहली बार चूल्हे पर कुछ बनाने जा रही हैं, तो आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मिल्कमेड से ही शानदार खीर बना सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा मिल्कमेड खीर?

  • डेढ़ कप चावल
  • 1 लीटर दूध
  • पानी 1/2 कप
  • मिल्कमेड
  • ड्राई फ्रूट्स
  • केसर
  • इलायची पाउडर
  • स्वादानुसार चीनी

खीर बनाने की सामग्री लेते समय इस बात का ख्याल रखें कि अगर आप ज्यादा लोगों के लिए खीर बना रही हैं, तो सामग्री को भी बढ़ाएं, वरना खीर का स्वाद निखर कर नहीं आएगा.

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर?

  • मिल्कमेड खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोएं और फिर उसे भीगने के लिए रख दें.
  • इसके बाद दूध को गैस पर उबालें और जब ये उबल जाए तो आंच को धीमा कर दें.
  • अब दूध में फूले हुए चावल डालें और कुछ देर तक अच्छे चलाएं, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए, तब तक उसे पकाते रहे.
  • थोड़ी देर चलाने के बाद खीर में इलायची पाउडर भी डाल दें.
  • अब गाढ़े दूध और चावल के मिक्चर में मिल्कमेड डालें और धीरे-धीरे इसे मिलाएं.
  • करीब 5 से 7 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसी दौरान थोड़ा सा केसर, काजू, बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें.
  • इस तरह टेस्टी मिल्कमेड खीर तैयार हो जाएगी, जिसे आप शरद पूर्णिमा के दिन चांद की छांव में रख सकती है और अगले दिन सबके साथ खा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए दें ये 5 खास गिफ्ट, देखते ही खिल उठेगा उनका चेहरा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ