करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, रसोई की चीजों से तैयार होगा स्क्रब

Body Polishing At Home: बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिए आपको पार्लर में पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, यहां जानिए कैसे घर पर ही चमकाई जा सकती है स्किन. इस तरह आप पैसे खर्चने और पार्लर के बाहर लाइन लगाने से बच जाएंगी.

Body Polishing At Home

इस तरह घर पर ही निखर जाएगा शरीर. Image Credits - AI

How To Do Body Polishing: करवाचौथ पर महिलाएं अपना बेस्ट दिखना चाहती हैं और इसीलिए चेहरे से लेकर पूरे शरीर को निखारने पर ध्यान देती हैं. अब चेहरे पर तो फेशियल ना सही लेकिन मास्क वगैरह लगाकर ग्लो ले आया जाता है, लेकिन शरीर की बाकी त्वचा का क्या किया जाए यह उलझन होती है. हाथ-पैरों, गर्दन, पीठ और कमर पर डेड स्किन जमी होती है और त्वचा डल नजर आती है सो अलग. ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग काम आती है. बॉडी पॉलिशिंग से ना सिर्फ डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं बल्कि इससे त्वचा पर चमक आ जाती है. लेकिन, पार्लर से बॉडी पॉलिशिंग करवाई जाए तो 2-3 हजार से कम रुपए नहीं लगते और त्योहारी सीजन में लंबा इंतजार करना पड़ता है सो अलग. ऐसे में आप घर पर ही बॉडी पॉलीशिंग कर सकती हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर बॉडी पॉलीशिंग (Body Polishing At Home) की जा सकती है जिसके लिए आपको बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे करें बॉडी पॉलीशिंग

घर पर बॉडी पॉलीशिंग करना आसान है. इसके 2 स्टेप्स होते हैं, ऑयल से मसाज, एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग. एक्सफोलिएशन के लिए चीनी, मोटा नमक, कॉफी और ओटमील लिया जा सकता है. तेल में आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल ले सकती हैं.

पहला स्टेप – स्किन को करें प्रेप

विज्ञापन

सबसे पहले गर्म पानी से नहा लें. इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा सॉफ्ट हो जाती है जिससे डेड सेल्स हटाना आसान हो जाता है. इसीलिए 5 से 10 मिनट तक गर्म पानी से नहाया जा सकता है.

स्टेप 2 – तेल से करें मालिश

विज्ञापन

अगले स्टेप में अपनी पसंद के किसी भी तेल को लेकर शरीर की अच्छी सफाई करें. हाथ, पैर, पेट, कमर और गर्दन वगैरह पर अच्छे से तेल से मसाज करें. 5 से 10 मिनट में इस पूरे स्टेप को कर लें. इससे मसल्स रिलैक्स हो जाएंगी और स्किन सॉफ्ट होने लगेगी. तेल मालिश से त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर भी बन जाती है जो हार्श स्क्रब से त्वचा को बचाती है.

स्टेप 3 – स्किन को करें स्क्रब

विज्ञापन

अब शरीर को स्क्रब (Body Scrub) करने की बारी है. इसके लिए त्वचा को हल्का गीला करें. चीनी में नारियल तेल या कॉफी में शहद मिलाकर स्क्रब बनाया जा सकता है. अगर आप कोई और घरेलू स्क्रब बनाना चाहती हैं तो बना सकती हैं. इस स्क्रब को हथेली पर लेकर पूरे शरीर में गोलाई में घुमाते हुए मलें. शरीर के हर हिस्से पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक स्क्रब करें इससे ज्यादा नहीं.

स्टेप 5 – धोकर हटाएं स्क्रब

विज्ञापन

पैरों की एड़ी और हाथों की कोहनी और बगलों पर भी अच्छे से स्क्रब लगा लेने के बाद एकबार फिर नहा लें या पूरे शरीर को गीला करके स्क्रब को धोकर हटा लें. स्किन अच्छे से क्लेंज हो जाएगी.

स्टेप 6 – स्किन को सुखाकर करें मॉइस्चराइज

विज्ञापन

स्क्रब धोकर हटा लेने के बाद स्किन को किसी साफ और सूखे कपड़े से पोंछें और बॉडी लोशन लगा लें जिससे स्किन अच्छे से मॉइस्चराइज हो जाए. यह एक जरूरी स्टेप है, इसे बिल्कुल इग्नोर ना करें.

बॉडी पॉलिशिंग के क्या फायदे होते हैं

विज्ञापन
  • बॉडी पॉलीशिंग से शरीर पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
  • स्किन का रूखापन हटता है और मुरझाई त्वचा निखरती है.
  • स्किन सॉफ्ट हो जाती है और साफ नजर आती है.
  • शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे अंदरूनी रूप से त्वचा बेहतर बनती है.
  • त्वचा के बंद छिद्र खुल जाते हैं.
  • स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है जिसके बाद कोई भी प्रोडक्ट लगाया जाए, शरीर उसे बेहतर तरह से सोख पाती है.
  • स्किन रिलैक्स्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें – नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ