मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जानिए घर पर कैसे बना सकते हैं ये Ragi Momos

Madua Momos Recipe: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मडुए के मोमोज खाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने मडुए के मोमोज को स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए अच्छा भी बताया है.

Madua Momos Recipe Harish Rawat

यहां जानिए मडुवा के मोमोज कैसे बनाते हैं. Image Credits - Insta/harishrawatcmuk

Ragi Momo Recipe: आपने कभी मडुवे के मोमोज का स्वाद लिया है? यह सवाल कर रहे हैं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat). मडुवे यानी रागी के मोमोज को स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वस्थ बताते हुए हरीश रावत ने कहा कि ये किसी भी मोमोज से बेहतर हैं. सबसे बड़ी बात कि इनमें पौष्टिकता भी है और स्वाद भी. ऐसे में अगर आप भी मोमोज खाना चाहते हैं लेकिन मैदे से बचना चाहते हैं तो मडुवे के मोमोज (Madua Momos) बनाकर खा सकते हैं. यहां आपके लिए मडुवे के मोमोज की रेसिपी दी गई है. आप भी घर पर आसानी से टेस्टी मडुवे के मोमोज बना सकते हैं और सभी के साथ मिलकर इन हेल्दी मोमोज का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मडुवे के मोमोज बनाने की रेसिपी

सामग्री

मडुवे यानी रागी का आटा – 1 कप
गेंहू का आटा – बाइंडिंग के लिए थोड़ा सा
तेल – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुनगुना पानी – गूंथने के लिए
पत्ता गोभी, गाजर, हरा प्याज – बारीक कटा हुआ आधा-आधा कप
लहसुन – बारीक कटा 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
काली मिर्च का पाउडर – आधा छोटा चम्मच
सोया सॉस – ऑप्शनल 1 चम्मच
स्टफिंग के लिए तेल – 2 चम्मच

विज्ञापन

मोमोज बनाने की विधि

  • मडुवे के मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाना जरूरी है. इसके लिए रागी के आटे में थोड़ा सा गेंहू का आटा मिलाकर आटा लगा लें.
  • अब इस आटे में तेल और नमक डालकर गुनगुना पानी डालें और आटे को हल्का गूंथकर साइड रख दें. 20 मिनट बाद एकबार फिर आटे को अच्छे से सॉफ्ट करके गूंथ लें.
  • स्टफिंग बनाने के लिए एक कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें और इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटी सब्जियां डालकर हल्का सा सोटे कर लें.
  • ध्यान रखें कि सब्जियों का कच्चापन निकल जाए लेकिन सब्जियां क्रंची रहें.
  • अब काली मिर्च, नमक और सोया सॉस डालकर सब्जियों को अच्छे से चला लें.
  • स्टफिंग को ठंडा करने के लिए अलग रख दें.
  • तैयार मडुए के आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतला बेलकर स्टफिंग भरें और स्टीम होने के लिए स्टीमर में रख दें.

स्टीम होने के बाद आपके मडुए के मोमोज तैयार हो जाएंगे. इन्हें लाल तीखी चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें.

विज्ञापन

क्यों खास हैं मडुए के मोमोज

मुडए के आटे यानी रागी के आटे (Ragi Flour) में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन के लिए फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है. रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसमें कैलोरी कम होती है और यह ग्लूटन फ्री भी होता है. ऐसे में अगर व्यक्ति वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो वो भी मडुए के मोमोज बनाकर खा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ