Health Tips: 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर

Health Tips: अगर आप 21 दिनों तक लगातार सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं और आप एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips:  पानी पीना हमारी हेल्थ रूटीन का एक हिस्सा है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और हमारे पेट को साफ रखने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुरुषों को दिन में 3 लीटर से अधिक पानी पीना चाहिए, जबकि महिलाओं को 2 लीटर से अधिक पानी पीना चाहिए। वहीं गर्भवती महिलाओं को 2.5 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है। पानी हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि ये शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखता है। आइए जानते हैं कि अगर आप रोज खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं तो इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

मूड और नींद के लिए फायदेमंद

जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें अच्छे से नींद आती है। इसके साथ ही उनका मूड भी अच्छा रहता है। इसके अलावा शरीर हाइड्रेट रहता है और ब्रेन का फोकस बढ़ता है।

विज्ञापन

शरीर का तापमान रहता है कंट्रोल

पानी शरीर के गर्मी को काम करता है इससे आपके शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। हाइड्रेट रहने के लिए अपनी सबसे ज्यादा जरूरी ड्रिंक माना जाता है, जो आपकी स्किन और पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही पानी आपके शरीर में होने वाली गर्मी से भी बचाता है।

विज्ञापन

बैक्टीरिया को बाहर निकलता है

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है, जो आपके पेट के माल को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके साथ ही पेशाब द्वारा शरीर का बैक्टीरिया समय-समय पर निकलता रहता है। इससे आपका खाना सही से पचता है और आप हेल्दी रह पाते है।

शरीर के सभी हिस्सों में पहुंचाता है ऑक्सीजन

पानी शरीर की कोशिकाओं तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपके शरीर के सभी अंग स्वस्थ हैं। इसके साथ ही आपका ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ