Belly Button Oiling: नाभि में तेल डालना एक आयुर्वेदिक प्रैक्टिस है जिसे नाभि के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार नाभि (Nabhi) शरीर का केंद्र होती है और इसे अगर साफ और स्वस्थ रखा जाए तो इसका फायदा पूरे शरीर को मिलता है. ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर पेट का दर्द कम करने और अच्छी नींद लेने के लिए भी नाभि में तेल डाला जा सकता है. अगर आप नींद की कमी से परेशान रहते हैं, रात में समय से नींद नहीं आती है और करवटें बदलते हुए रात काटनी पड़ती है तो यहां जानिए नाभि में कौन सा तेल डाला जा सकता है जिससे अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिले.
अच्छी नींद के लिए नाभि में कौन सा तेल डालें
नींद की कमी से परेशान हैं तो नाभि में तिल का तेल (Sesame Oil) डाला जा सकता है. तिल के तेल को किंग ऑफ ऑयल्स भी कहा जाता है. इस तेल के गुण नाभि को अंदर तक हाइड्रेट करते हैं, इससे पाचन अच्छा रहता है, नर्वस सिस्टम शांत होता है और शरीर को रिलैक्स महसूस होता है.
नाभि में तेल डालने का सही समय रात का समय है. तिल के तेल को हल्का गर्म करें. अब पीठ के बल लेटें और नाभि में इस तेल की 3 से 7 बूंदें डाल लें. उंगली से हल्के से नाभि की मसाज करें और फिर तेल को जस का तस ही रहने दें. इससे नाभि इस तेल को अच्छे से सोख लेगी.
किन लोगों को तिल के तेल से मिलता है फायदा
जो लोग काम से आने के बाद एग्जॉस्टेड महसूस करते हैं, जिन्हें आंतों में सेंसिटिविटी होती है, रात में आराम करने में कठिनाई होती है, हार्मोनल फ्लक्चुएशन होती है और जो लोग ज्यादा ट्रेवल करते हैं उन्हें नाभि में तिल का तेल डालने पर फायदा मिल सकता है.
नाभि में तेल डालने के क्या फायदे होते हैं
पाचन अच्छा रहता है – नाभि में तेल डालने पर डाइजेस्टिव कंफर्ट बढ़ता है और पाचन दुरुस्त रहने में मदद मिलती है.
हाइड्रेशन मिलती है – नाभि में तेल डाला जाए तो इससे नाभि की ड्राइनेस ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की ड्राइनेस कम होती है. इससे शरीर को अंदर से हाइड्रेशन मिलती है.
नर्वस सिस्टम शांत होता है – शरीर का नर्वस सिस्टम शांत ना हो तो व्यक्ति को रिलैक्स महसूस नहीं होता है. ऐसे में तिल के तेल को हल्का गर्म करके नाभि में डाला जाए तो इससे शरीर रिलैक्स फील करता है और गहरी नींद आने लगती है.
पीरियड्स में आराम – नाभि में तिल का तेल डालने पर पीरियड्स के दर्द से आराम मिल सकता है. पीरियड क्रैंप्स के दौरान नाभि में तेल डालने पर दर्द कम हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.