करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश? घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी

Gulab Jamun Recipe: क्या आप भी इस करवाचौथ अपनी पत्नी का मुंह मीठा खुद से बनाई हुई मिठाई से करना चाहते हैं, ताकि उन्हें मालूम चले की वह आपके लिए कितनी स्पेशल है? आइए आपको बताते हैं गुलाब जामुन की आसान रेसिपी.

karwa chauth special gulab jamun

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? (Image: Pexels)

करवा चौथ का दिन करीब है, जिसमें महिलाएं अपने पति और सुखी शादीशुदा जीवन के लिए व्रत रखेंगी. ऐसे में उनको खुश करने के लिए पति तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं. लेकिन गिफ्ट के साथ-साथ अगर कुछ खुद से बनाया हुआ खिलाया जाए, तो इसे देख न सिर्फ पत्नी खुश होगी, बल्कि दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा. अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी पत्नी को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आप उनके लिए कुछ मीठा बना सकते हैं. हम आपको इस स्टोरी में स्वादिष्ट गुलाब जामुन की आसान रेसिपी बताएंगे, जो इस दिन को खास बनाने में आपकी मदद करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से बना सकते हैं टेस्टी गुलाब जामुन?

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

घर पर स्वादिष्ट और नरम गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

  • खोया -100 ग्राम
  • मैदा या सूजी – 1 बड़ा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
  • चीनी – 2 कप
  • पानी – 2 कप
  • दूध – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची- 4
  • घी
  • ब्रेड के छोटे टुकड़े

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन?

  • मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में खोया डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.
  • अब इसमें मैदा या सूजी और बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें, जरूरत पड़ने पर थोड़ा दूध डालें.
  • अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार दें. लेकिन ध्यान रखें कि इनमें दरारें न हों, वरना तलते समय गुलाब जामुन फट सकते हैं.
  • अब कड़ाही में घी गर्म करें और घी का तापमान जांचने के लिए ब्रेड का छोटा टुकड़ा डालें. फिर उसे निकालकर आंच धीमी या बढ़ा दें.
  • गर्म घी में गुलाब जामुन डालें और धीमी आंच पर लगातार हल्के हाथ से चलाते हुए सुनहरा होने तक तलें.
  • अह एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर गर्म करें और जब चीनी घुल जाए, तो चाशनी को कुछ मिनट उबालें.
  • अब तैयार चाशनी में कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • तैयार चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसमें तले हुए गुलाब जामुन डालकर लगभग 30 मिनट तक भीगने दें, ताकि वे चाशनी अच्छी तरह सोख लें.
  • जब गुलाब जामुन नरम और रस से भर जाएं, तो इन्हें गर्म या ठंडा अपनी पसंद के अनुसार अपनी पत्नी को अपने हाथों से खिलाएं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ