Parenting: बच्चों से क्या कहा जा रहा और क्या नहीं इसका माता-पिता को खास ख्याल रखना चाहिए. पीडियाट्रिशियन डॉ. अजय प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ऐसे कौन से 5 सवाल हैं जो आपको अपने बच्चे से कभी नहीं पूछने चाहिए. ये सवाल (Questions) बच्चे की इमोशनल डेवलपमेंट में बाधा बनते हैं और उसे मेंटली प्रभावित करते हैं. इसके बजाय बच्चे से वो बातें कही जानी चाहिए जो उसे इमोशनली परिपक्व और समझदार बनाने में मददगार साबित हों.
बच्चे से कौन से 5 सवाल कभी नहीं करने चाहिए
पहला सवाल - तुम किससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो मम्मी से या पापा से?
बच्चे से यह सवाल करने के बजाय कि वह मम्मी या पापा में से किससे ज्यादा प्यार करता है, यह कहना चाहिए कि तुम कितने लकी हो कि तुम्हे मम्मी और पापा दोनों प्यार करते हैं.
दूसरा सवाल - तुम बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?
छोटे बच्चे पर अभी से करियर का प्रेशर और दबाव डालना सही नहीं है. बच्चे से यह पूछने के बजाय कि वह भविष्य में क्या बनना चाहता है, उससे पूछें कि आजकल वह किन चीजों को लेकर उत्साही या जिज्ञासु रहता है.
तीसरा सवाल - तुम एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकते हो?
बच्चे के बैठे-बैठे हिलने-डुलने की आदत पर अक्सर ही उसे टोक दिया जाता है कि वह एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकता है. इससे बच्चे का कोंफिडेंस कम होता है. इस सवाल से बेहतर पैरेंट्स को बच्चे से पूछ लेना चाहिए कि क्या उसे कुछ देर का मूवमेंट ब्रेक चाहिए या नहीं.
चौथा सवाल - तुम बड़े लड़के/लड़की हो गए हो, अब भी बच्चे की तरह क्यों एक्ट करते हो?
बच्चे से पूछें या उसे बताएं कि शायद उसे कंफर्ट की जरूरत है. उसपर उम्र या उसके बचपने को लेकर तानाकशी करना सही नहीं है.
पांचवा सवाल है - तुम ठीक तो हो, इस तरह क्यों व्यवहार कर रहे हो?
माता-पिता को अपने बच्चे से कहना चाहिए कि शायद वह अभी मुश्किल में है और इसीलिए आप उसकी मदद के लिए हमेशा उसके साथ हैं. बच्चे की परेशानी जाने बिना उसपर ताने कसने या उसे डांट देने से परहेज करें.
बच्चों के मन को माता-पिता की कही बातें ठेस भी पहुंचाती हैं और अच्छी बात कही जाए तो मन को शांत भी करती हैं. ऐसे में पैरेंट्स अपने बच्चे से क्या कह रहे हैं इसका उन्हें खासतौर से ध्यान रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें - रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें
Parenting: बच्चों से क्या कहा जा रहा और क्या नहीं इसका माता-पिता को खास ख्याल रखना चाहिए. पीडियाट्रिशियन डॉ. अजय प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ऐसे कौन से 5 सवाल हैं जो आपको अपने बच्चे से कभी नहीं पूछने चाहिए. ये सवाल (Questions) बच्चे की इमोशनल डेवलपमेंट में बाधा बनते हैं और उसे मेंटली प्रभावित करते हैं. इसके बजाय बच्चे से वो बातें कही जानी चाहिए जो उसे इमोशनली परिपक्व और समझदार बनाने में मददगार साबित हों.
बच्चे से कौन से 5 सवाल कभी नहीं करने चाहिए
पहला सवाल – तुम किससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो मम्मी से या पापा से?
बच्चे से यह सवाल करने के बजाय कि वह मम्मी या पापा में से किससे ज्यादा प्यार करता है, यह कहना चाहिए कि तुम कितने लकी हो कि तुम्हे मम्मी और पापा दोनों प्यार करते हैं.
दूसरा सवाल – तुम बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?
छोटे बच्चे पर अभी से करियर का प्रेशर और दबाव डालना सही नहीं है. बच्चे से यह पूछने के बजाय कि वह भविष्य में क्या बनना चाहता है, उससे पूछें कि आजकल वह किन चीजों को लेकर उत्साही या जिज्ञासु रहता है.
तीसरा सवाल – तुम एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकते हो?
बच्चे के बैठे-बैठे हिलने-डुलने की आदत पर अक्सर ही उसे टोक दिया जाता है कि वह एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकता है. इससे बच्चे का कोंफिडेंस कम होता है. इस सवाल से बेहतर पैरेंट्स को बच्चे से पूछ लेना चाहिए कि क्या उसे कुछ देर का मूवमेंट ब्रेक चाहिए या नहीं.
चौथा सवाल – तुम बड़े लड़के/लड़की हो गए हो, अब भी बच्चे की तरह क्यों एक्ट करते हो?
बच्चे से पूछें या उसे बताएं कि शायद उसे कंफर्ट की जरूरत है. उसपर उम्र या उसके बचपने को लेकर तानाकशी करना सही नहीं है.
पांचवा सवाल है – तुम ठीक तो हो, इस तरह क्यों व्यवहार कर रहे हो?
माता-पिता को अपने बच्चे से कहना चाहिए कि शायद वह अभी मुश्किल में है और इसीलिए आप उसकी मदद के लिए हमेशा उसके साथ हैं. बच्चे की परेशानी जाने बिना उसपर ताने कसने या उसे डांट देने से परहेज करें.
बच्चों के मन को माता-पिता की कही बातें ठेस भी पहुंचाती हैं और अच्छी बात कही जाए तो मन को शांत भी करती हैं. ऐसे में पैरेंट्स अपने बच्चे से क्या कह रहे हैं इसका उन्हें खासतौर से ध्यान रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें – रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें