News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uddhav Thackeray Dussehra Rally highlights: शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली की शुरुआत में सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ने पर कई लोगों का ध्यान है. जो टूटकर गए वो पीतल थे, सोना हमारे पास है. कमलाबाई ( भाजपा ) ने जनता के जीवन को कीचड़ बना दिया है. भाजपा ने सभी जगह कीचड़ फैलाया है. मराठवाड़ा के घर घर में कीचड़ हुआ है. वहां आया हुआ संकट काफी बड़ा है. शर्तें बगल में कीजिए, किसानों को प्रति हैक्टर 50 हजार रुपए का मदद कीजिए. किसानों की मदद जितनी हो सकती है उतनी कीजिए. कई दशहरा रैली हुई है, उसपर नहीं बोलूंगा, लेकिन संघ की दशहरा रैली हुई है, उसपर मै जरूर बोलना चाहूंगा. गांधी जयंती के दिन संघ के 100 साल पूरे हुए हैं यह कोई संयोग है क्या ? मुझे नहीं समझ रहा है.
गरजणारे गरजू देत,
— ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) October 2, 2025
आम्ही महाराष्ट्रहितासाठी बरसणार! pic.twitter.com/Ukik6d20SH
जनसुरक्षा कानून का सभी लोगों ने विरोध किया. सोनम वांगचुक देशभक्त है, इनके खिलाफ कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है, वांगचुक जबतक मोदी की तारीफ कर रहे थे तब तक ठीक था, न्याय हक के लिए आवाज उठाई तो जेल में डाल दिया. मणिपुर कितने सालों से जल रहा था, मोदी अब मणिपुर जा रहे हैं. लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में फडणवीस दसवें नंबर पर हैं. हमारी सरकार के समय महाराष्ट्र पहले पांच में रहते थे. भाजपा पर तंज कसते हुए कहते हैं कि तुम मुंबई जीत ही नहीं सकते हो. चुनाव करवा लीजिए जनता इंतजार कर रही है, कब आपको अपने वोटों से इसका जवाब दे. आप मुंबई को व्यापार के नजरिए से देखते हैं, हमारे लिए मुंबई जान है. आप मुंबई जीतेंगे तो बड़े व्यापारियों को समर्पित करोगे.
उद्धव ठाकरे बिना नाम आए कहते हैं कि मैच जीतने के बाद जो व्यक्ति मैच की तुलना युद्ध से करता है वो बेशर्म इंसान है. 11 साल से मोदी सत्ता में है, फिर भी हिन्दू सुरक्षित नहीं है. धर्म पूछकर गोली मारने वालों के साथ आप मैच खेल रहे हैं. भाजपा की औलादें, पगार पर वोटर तैयार कर रहे हैं. भाजपा के पास वोट खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों को देने के लिए नहीं हैं. भाजपा पहले अपने झंडे से हरा रंग हटाए, बचत उत्सव मना रहे हैं, चिल्ला रहे हैं जीएसटी कम किया , जीएसटी लागू किया किसने ? इसे लागू करने के लिए नेहरू आए थे क्या? 8 साल तक देश को लुटा और अब बचत उत्सव मना रहे हैं.
लोगों के मन में है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आएंगी कि नहीं, मैने 5 जुलाई को ही कहा था हम साथ आए हैं, साथ रहेंगे. मराठी के लिए हम एक आयेंगे. मै भाजपा को कहना चाहूंगा, हिंदुत्व के मुद्दे हमारे आंग पर ना आए. नहीं तो तुम्हारे द्वारा लगाए गए टोपी का प्रदर्शनी लगाए बिना नहीं रहूंगा. 2014 में चाय पर चर्चा शुरू हुआ, अब हर एक चाय की दुकान पर बैठकर भ्रष्टाचार पर चर्चा शुरू कीजिए.
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।