परीक्षा से पहले बाहर आया प्रश्नपत्र! MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की रद्द

MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है. परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक पहुंचने के आरोपों की जांच के बाद आयोग ने पूरी प्रक्रिया दोबारा कराने का फैसला लिया.

MPSC.jpg

परीक्षा से पहले बाहर आया प्रश्नपत्र! MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की रद्द (फोटो- X)

MPSC Drug Inspector Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अन्न एवं औषधि प्रशासन की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप और उसके सामने आए सबूतों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला किया है. अपराध अन्वेषण शाखा की रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा में अनियमितता होने की पुष्टि हुई है. साथ ही यह भी सामने आया कि एक ही उम्मीदवार को परीक्षा का प्रश्नपत्र सेट मिला था और उसने इसका लाभ उठाया था.

विज्ञापन

छात्रों ने की राज ठाकरे से मुलाकात

MPSC के इस फैसले को इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत माना जा रहा है. इस मामले में सबसे पहले विधायक रोहित पवार ने पेपर लीक का आरोप लगाया था. MPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. वहीं, पुणे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक छात्रा ने भी यह मुद्दा उठाया था.

विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग अब अन्न एवं औषधि प्रशासन के औषध निरीक्षक, ग्रुप-B पद के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा. आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति अपनी वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आयोग ने औषध निरीक्षक, ग्रुप-B, अन्न एवं औषधि प्रशासन संवर्ग के लिए 29 जुलाई 2025 को विज्ञापन जारी किया था. अब इस भर्ती के लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवारों ने की मामले की जांच की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए MPSC ने 27 जुलाई को मुंबई पुलिस से जांच का अनुरोध किया. इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से प्रारंभिक जांच की गई और इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई. जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि कम से कम एक अभ्यर्थी को प्रश्नों का सेट पहले मिल गया था और उसे इसका फायदा भी हुआ. हालांकि, आयोग ने अपनी जानकारी में यह नहीं कहा है कि पूरा प्रश्नपत्र बड़े पैमाने पर लीक हुआ था या कई उम्मीदवारों को इसका लाभ मिला है.

विज्ञापन

पेपर लीक की शिकायत सामने आने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे. उम्मीदवारों के एक वर्ग ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग भी की. राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा उठा और अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर चिंता बढ़ी.

विज्ञापन

MPSC ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया है. आयोग के अनुसार, दोबारा होने वाली परीक्षा में पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को नए सिरे से आवेदन करने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं होगी. नई परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ