---विज्ञापन---

10वीं मंजिल से कूदी…पेड़ में अटकी, फायर ब्रिगेड ने नई नवेली दुल्हन को किया रेस्क्यू

Women Jump Off Building In Mumbai: आपने सुना होगा 'फानूस बनकर जिसकी हिफाजत हवा करे वो शमा क्या बुझे जिसे रौशन खुदा करे'. एक महिला 10वीं मंजिल से कूदी, लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई, ये करिश्मा मुंबई के एक रिहायशी इलाके में हुआ है.

---विज्ञापन---

Fire Brigade Rescues Woman From Tree: ऐसा अक्सर कहा जाता है कि जब तक जिंदगी लिखी हुई है, तब तक आपकी जान सलामत है. ऐसा ही कुथ हुआ मुंबई के भांडुप वेस्ट इलाके में, जहां बुधवार, 26 जुलाई 2026 की सुबह एक 26 साल की नई-नवेली दुल्हन को एक अजीबोगरीब रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बचाया गया. महिला एक रिहायशी इमारत की 10वीं मंजिल से कूद गई और पास के एक पेड़ पर अटक गई.

क्या है पूरा वाक्या?

महिला की पहचान प्रतीक्षा हिवराले के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वो लेक रोड पर मौजूद सनशाइन बिल्डिंग के एक फ्लैट की खिड़की से गिरी थी. जमीन से टकराने के बजाय, वो पेड़ पर जा अटकी और सड़क के लेवल से तकरीबन 20 से 25 फीट ऊपर फंस गई.ये वाक्या तुलशेतपाड़ा इलाके की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में पेश आया. मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 9:32 बजे खबर मिली और उन्होंने तुरंत एक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा.

---विज्ञापन---

हुक वाली सीढ़ी से बचाया गया

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों तक पहुंचने के लिए हुक वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया. उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद, एम्बुलेंस से एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, महिला के बाएं पैर में चोट आई थी. बाद में उसे सायन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टर ने सर्जरी सजेट की है.

पुलिस को महिला के बयान का इंतजार

पुलिस ने बताया कि प्रतीक्षा हिवराले की शादी को करीब 4 महीने हुए थे. अभी उसका सायन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है. जांच अधिकारी अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं कर पाए हैं क्योंकि उसकी मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं है. पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है जिससे कंफर्म होता है कि वो अभी बयान देने की हालत में नहीं है. उसके मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस बिल्डिंग से गिरने के हालात की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 11:54 AM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola