अधूरी लव स्टोरी ने खोली पेपर लीक की पोल, गर्लफ्रेंड को फंसाने के लिए की शिकायत; खुद ही पहुंचा सलाखों के पीछे

पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ड्रग इंस्पेक्टर के लिए हुई भर्ती को रद्द कर दिया. इसके लिए 22 मार्च को ऑफलाइन एग्जाम हुआ था. 12 जून को रिजल्ट जारी हुए थे, जिनमें 506 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हुए.

Maharashtra MPSC Paper Leak, MPSC Exam Leak, MPSC Question Paper Leak, Maharashtra Public Service Commission, Maharashtra Crime Branch, Paper Leak case, MPSC, Drug Inspector exam paper leak

इस मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. (Image - AI)

एक नाकाम प्रेम कहानी की वजह से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम का पेपर लीक स्कैम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, ऋतुजा पाटिल नाम की उम्मीदवार के पिता अमृत पाटिल ने अपनी बेटी के लिए नंदुरबार के कोचिंग सेंटर चलाने वाले प्रवीण पाटिल से प्रश्न-पत्र खरीदा था. जांच में पता चला कि प्रवीण और MPSC के कुछ अधिकारियों के बीच शुरुआती लेन-देन 5 लाख रुपये का हुआ था. हालांकि, कुल रकम करीब 12 लाख रुपये होने का अनुमान था.

विज्ञापन

बॉयफ्रेंड को पेपर देना पड़ा महंगा

ऋतुजा ने पेपर बॉयफ्रेंड गौरव पाटिल को दे दिया. इसका एग्जाम 22 मार्च को हुआ था, जिसमें ऋतुजा का सिलेक्शन हो गया, लेकिन गौरव फेल हो गया. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उनका ब्रेकअप हो गया. गौरव को डर था कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली जाएगी. इसलिए उसने ईमेल के जरिए MPSC से पेपर लीक की शिकायत की. हालांकि, गौरव ने बाद में शिकायत वापस लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक जांच शुरू हो चुकी थी.

विज्ञापन

जांच में पता चला कि एग्जाम से पहले एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए पेपर से कुछ सवाल हटाकर और नया पेपर तैयार किया गया. जिसे बाद में उम्मीदवारों को बेच दिया गया.

विज्ञापन

पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ड्रग इंस्पेक्टर के लिए हुई भर्ती को रद्द कर दिया. इसके लिए 22 मार्च को ऑफलाइन एग्जाम हुआ था. 12 जून को रिजल्ट जारी हुए थे, जिनमें 506 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हुए. जिनमें से 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच 488 उम्मीदवरों ने इंटरव्यू दिया.

विज्ञापन

इंटरव्यू के बाद 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच, MPSC को कुछ शिकायतें मिलीं. शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि एग्जाम से दो दिन पहले ही कुछ उम्मीदवारों को एग्जाम पेपर मिल गए थे. जिसके बाद आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया. हालांकि, आयोग ने साफ किया कि दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी और जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा एप्लाई या फीस दने की जरूरत नहीं होगी.

छह लोग गिरफ्तार

इस मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें MPSC के असिस्टेंट रूम ऑफिसर विश्वेश्वर दत्तात्रेय नकाटे, MPSC के अंडर सेक्रेटरी अभिजीत गणपतराव लेंदवे, MPSC के असिस्टेंट रूम ऑफिसर गोपाल भट्टू मराठे, नंदुरबार की कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर प्रवीण दिलीप पाटिल, उम्मीदवार ऋतुजा पाटिल के पिता अमृत नामदेव पाटिल और गौरव पाटिल शामिल हैं. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 2 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ