Kal Ka Mausam 27 August: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं

Kal ka Mausam 27 August 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी हुआ है.

Kal ka Mausam 10 September 2026, Weather Forecast and Warnings, Kal ka Mausam, kal kaisa rhega mausam, IMD Weather forecast

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर को देश के 24 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. Pic Credit: AI

Kal ka Mausam 27 August 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है.

विज्ञापन

पहाड़ों पर 1 सितंबर तक बारिश का दौर

उत्तराखंड में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक लगातार व्यापक बारिश और आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है. 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच राज्य में भारी वर्षा का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान व्यापक वर्षा हो सकती है. हिमाचल में 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम का मिजाज

26 अगस्त को पश्चिमी यूपी में व्यापक बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को अच्छी बारिश के आसार हैं. पूर्वी यूपी में 26 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 26 अगस्त को भारी बारिश और 27 अगस्त को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 27 से 30 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. विदर्भ में 27 अगस्त और 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन

बिहार, झारखंड और बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. बिहार में 27 और 29 अगस्त को झमाझम बारिश के आसार हैं, जबकि 28 अगस्त और 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी. बिहार में 27 अगस्त से 1 सितंबर और झारखंड-बंगाल में 27 से 30 अगस्त तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने का अलर्ट है.

  • भारी बारिश की चेतावनी: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 अगस्त को बहुत भारी बारिश और 27-28 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 26 और 29-31 अगस्त, झारखंड में 27-30 अगस्त और बिहार में 26-29 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी. ओडिशा में 26-28 अगस्त तक भारी और 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश की आशंका है.

अंडमान में 70 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26-27 अगस्त को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की चेतावनी है, जिसके झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. वहीं 28 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान यहां 60 किमी की रफ्तार से हवाएं और बारिश जारी रहेगी.

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 27 अगस्त से 1 सितंबर, असम व मेघालय में 28 अगस्त से 1 सितंबर और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. अरुणाचल प्रदेश में 27 और 30 अगस्त को तथा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 30 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा इन राज्यों में 27 से 30 अगस्त तक आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

पश्चिम भारत: कोंकण-गोवा में भारी बारिश के आसार

कोंकण और गोवा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक व्यापक बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में इस दौरान छिटपुट से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 27 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

दक्षिण भारत: केरल में भारी बारिश, कई राज्यों में तेज हवाएं

केरल और माहे में 27 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. तटीय कर्नाटक में 27 अगस्त से 1 सितंबर और केरल व लक्षद्वीप में 27 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. इसके बाद 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा.

विज्ञापन

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 अगस्त को, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 27 से 30 अगस्त के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके अलावा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज सतही हवाएं चलेंगी.

मछुआरों के लिए अलर्ट: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दूर रहें

मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है. सोमालिया, ओमान तट, पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 31 अगस्त तक न जाएं. दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 31 अगस्त तक जाने से मना किया गया है. म्यांमार और थाईलैंड तटों के पास 29 से 31 अगस्त के बीच मौसम काफी खराब रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ