अडाणी फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस को दिए 15 करोड़ रुपये, बेड़े में शामिल होंगी 100 नई गाड़ियां

अडाणी फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. इस सहयोग राशि से पुलिस बेड़े में 100 नई कारें जोड़ी जाएंगी. प्रणव अडाणी ने 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Adani Foundation, Mumbai Police, Pranav Adani, Mumbai Police fleet, Adani Enterprises

मुंबई पुलिस मुख्यालय में अडाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी।PIC CREDIT- X(PranavAdani)

अडाणी फाउंडेशन ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अडाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी ने मुंबई पुलिस के बेड़े में 100 नई कारें शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है. प्रणव अडाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पहल की जानकारी साझा करते हुए मुंबई पुलिस के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की.
प्रणव अडाणी ने लिखा, “हम खाकी वर्दी में तैनात उन बहादुर जवानों को सलाम करते हैं, जो मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस के बेड़े को आधुनिक और मजबूत बनाने में सहयोग देना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है.

विज्ञापन

मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने जताया आभार

इस सहयोग के सिलसिले में प्रणव अडाणी ने मुंबई पुलिस मुख्यालय का दौरा भी किया और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने अडाणी फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान पुलिसकर्मियों के कल्याण और शहर के नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में काफी मददगार साबित होगा. प्रणव अडाणी ने कहा कि जो जवान ‘कभी न सोने वाले शहर’ की दिन-रात रक्षा करते हैं, उनके सहयोग में एक छोटी सी भूमिका निभाना उनके लिए गर्व का विषय है.

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुरक्षा पर जोर

मुंबई पुलिस फाउंडेशन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अडाणी फाउंडेशन का यह कदम पुलिस कर्मियों की भलाई के साथ-साथ शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा. पुलिस विभाग ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया है. प्रणव अडाणी की पुलिस मुख्यालय यात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा चौबीसों घंटे तैनात रहने वाले पुलिस बल की कार्यप्रणाली को सहयोग देने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई. यह सहयोग मुंबई पुलिस के संसाधनों को आधुनिक बनाने और शहर में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती देगा.

‘समुद्र मंथन’ योजना पर भी रख चुके हैं विचार

इससे पहले इसी महीने प्रणव अडाणी ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ‘समुद्र मंथन’ योजना की भी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि यह पहल भारत की अपतटीय (ऑफशोर) ऊर्जा क्षमताओं को अनलॉक करेगी और घरेलू स्तर पर तेल व गैस की खोज को गति देगी. उनका मानना है कि यह योजना भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त कर ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत बनाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ