RRB NTPC Result 2022: टाइपिंग टेस्ट के लिए आरआरबी एनटीपीसी के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से डाउनलोड करें कॉल लेटर
Edited By Niharika Gupta

RRB NTPC Result 2022
Edited By Niharika Gupta

RRB NTPC Result 2022
RRB NTPC Result 2022 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 23 नवंबर, 2022 को टाइपिंग टेस्ट के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित किया है। जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरएन अजमेर की आधिकारिक साइट rrbajmer.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड ने डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए कॉल लेटर भी जारी किया है। वे उम्मीदवार जो डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होंगे, वे आरआरबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आरआरबी बेंगलुरु, इलाहाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, कोलकाता, मालदा, सिकंदराबाद, अजमेर, बिलासपुर, जम्मू, चंडीगढ़, रांची, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी के उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट का अपना परिणाम देख सकते हैं। आरआरबी अजमेर, चेन्नई, सिलीगुड़ी, भुवनेश्वर के उम्मीदवार लेवल 5 के लिए अपना डीवी ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, गुवाहाटी, रांची, भोपाल, सिलीगुड़ी, अजमेर, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, इलाहाबाद, सिकंदराबाद के लिए उम्मीदवार लेवल 6 के लिए अपना डीवी ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: