रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार

IND vs NZ: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस वनडे सीरीज के बाद अब ये दोनों ही खिलाड़ी एक लंबे ब्रेक पर लेने वाले हैं. ऐसे में फैंस को अब अक्टूबर महीने में नहीं नजर आने वाले हैं.

Rohit Sharma and Virat Kohli

Rohit Sharma और Virat Kohli अब न्यूजीलैंड दौरे पर आएंगे नजर (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आए. वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को खेला गया. अब दोनों खिलाड़ी इस महीने में एक भी मुकाबला खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. दोनों ही दिग्गज अब एक लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं. ऐसे में रो-को की जोड़ी अब 4 नवंबर 2026 को दोबारा मैदान पर नजर आने वाले हैं. फैंस को रोहित-विराट को साथ में देखने के लिए 1 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. 

विज्ञापन

रो-को को जोड़ी अब कब आएंगी नजर? 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अगला मुकाबला नवंबर में खेलेगी. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर कुल 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को होने वाला है. ऐसे में पूरा 1 महीना फैंस को ये दोनों दिग्गज नहीं नजर आने वाले हैं. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया जरूर मैदान पर खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम इस 1 महीने में कुल 10 टी-20 मुकाबले खेलने वाली है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है. हिटमैन ने इस सीरीज के 3 मैचों में 75 की शानदार औसत से 225 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 115.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. जिसमें 1 शतक और एक ही अर्धशतक भी शामिल है. इसी दौरान दिग्गज विराट कोहली ने भी 3 मैचों में 84 की औसत से 168 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 155.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है. कोहली ने भी इस सीरीज में एक शानदार शतक जड़ा है.  

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी करना चाहेंगे कमाल  

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल के समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन दोनों को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है, तो अब हर सीरीज में रन बनाना होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी हिटमैन और किंग कोहली अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. जिससे टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत मिले. रोहित और विराट दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-2 शतक बनाना चाहेंगे. रोहित और विराट ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अच्छा स्कोर किया है. ऐसे में वो इस सीरीज में उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

विज्ञापन
मैचतारीखस्थान
पहला वनडे4 नवंबरऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ