बड़ौदा यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 819 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें एलिजिबिलिटी

महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने फैकल्टी के 819 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर पढ़ें।

baroda university faculty recruitment 2025
विज्ञापन

महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा (MSU Baroda) ने एकेडमिक सेशन 2025-2026 के लिए कुल 819 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियुक्तियां 11 महीने की अस्थायी अवधि के लिए होंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2025 है।

यह भर्ती विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है, जिनमें लॉ, आर्ट्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार एमएसयू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार के पास उस विषय से संबंधित डिग्री होनी चाहिए, जो UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग), AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद), या अन्य भारतीय निकाय जैसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE), या गुजरात सार्वजनिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 के अनुसार मान्य हो।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

विज्ञापन

– सामान्य वर्ग (General): 500 रुपये

– SC/ST/SEBC/EWS: 250 रुपये

विज्ञापन

– PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं (Exempted)

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

विज्ञापन

1. MSU बड़ौदा की वेबसाइट पर जाएं और भर्ती पोर्टल पर क्लिक करें।

2. यहां एक नया अकाउंट बनाएं, जिसमें वेलिड ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।

विज्ञापन

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी दें।

4. हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें (जैसे मार्कशीट, डिग्री, कैटेगरी प्रमाणपत्र आदि)।

विज्ञापन

5. फॉर्म को ध्यान से चेक करें और सबमिट करें।

एक बार सबमिट करने के बाद आवेदन में कोई सुधार नहीं किया जा सकता। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ