हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

विनेश फोगाट से पहले इस महिला पहलवान को मिला था ऑफर, पूनिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर दिया बड़ा बयान

Haryana Assembly Elections 2024: साक्षी मलिक ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल एक व्यक्ति बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है। उनका कहना था कि मैं नहीं चाहती कि पहलवानों के प्रदर्शन को कोई राजनीति से जोड़कर देखे।

विज्ञापन
साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच शुक्रवार को महिला पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने पर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने मीडिया में अपनी पहली प्रतिक्रया दी है।

उन्होंने कहा कि विनेश से पहले उन्हें भी कई राजनीतिक पार्टियों से ज्वाइन करने का प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर विनेश और बजरंग आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ जाना चाहते हैं तो ये उनकी निजी पसंद है।

केवल महिला पहलवानों की लड़ाई लड़ना चाहती हूं

साक्षी मलिक ने अपने बयान में स्पष्ट करते हुए कहा कि मुझे भी कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। लेकिन मैंने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह केवल कुश्ती में महिलाओं के लिए अपनी लड़ाई लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, मेरा मानना है कि हमने कई सेक्रिफाइज किए हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘देश की बेटियों के साथ BJP नहीं’, बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल होने की बताई वजह

चुनाव प्रचार नहीं करूंगी

साक्षी मलिक ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल एक व्यक्ति बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है और वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर किसी राजनीतिक रैली या प्रचार अभियान में शामिल नहीं होंगी। उनका कहा था कि मैं ये चाहती हूं कि पहलवानों के प्रदर्शन की कोई गलत छवि नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा मेरी तरफ से आंदोलन जारी है और ये तब तक चलता रहेता जब तक फेडरेशन इस पर अपना रुख साफ नहीं करता है। उनका कहना था कि जब तक महिला पहलवानों का शोषण बंद नहीं होता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: हम सड़क पर घसीटे जा रहे थे…कांग्रेस में शामिल होने के बाद छलका विनेश का दर्द, देखें Video

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें