WWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने खुशखबरी देते हुए वापसी का किया ब्लॉकबस्टर ऐलान

जॉन सीना ने पिछले साल रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. दिसंबर में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीना की एक बार फिर रिंग में वापसी होने वाली है. कंपनी ने Raw के लेटेस्ट एपिसिोड में उन्हें लेकर धमाकेदार ऐलान किया.

John Cena

जॉन सीना की होगी वापसी (Photo: WWE.com)

John Cena: WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ा कारनामा जरूर हो रहा है. कंपनी भी व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है. अब एक बढ़िया खबर सभी के लिए सामने आ रही है. पिछले साल रेसलिंग से रिटायर होने वाले जॉन सीना की ब्लॉकबस्ट वापसी होने वाली है. WWE ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. अगले हफ्ते दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाले हैं. आप सभी जानते हैं कि सीना का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. उन्हें हर कोई टीवी पर देखने के लिए बेकरार रहता है.

विज्ञापन

कब होगी जॉन सीना की वापसी?

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना करीब एक साल बाद अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में एंट्री करने वाले हैं. ये बहुत बड़ा मोमेंट सभी के लिए होगा. रिटायर होने के बाद से टीवी पर कुछ मौकों पर सीना नज़र आए हैं. वो रेसलमेनिया 42 के होस्ट भी थे. अंतिम बार उन्होंने Backlash 2026 में एंट्री की थी. Raw में आखिरी बार वो पिछले साल नवंबर में दिखे थे. सीना अब 2 नवंबर 2026 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क के बार्कलेज सेंटर में होने वाले रेड ब्रांड के शो में एंट्री करेंगे. ये Crown Jewel से पहले Raw का अंतिम एपिसोड होगा. Crown Jewel का आयोजन 7 नवंबर को होने वाला है. इसके अलावा वो NXT के शो में एंट्री करेंगे. इसका भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. सभी ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि सीना का अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

जॉन सीना ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

2025 जॉन सीना के लिए शानदार रहा था. पूरे साल उनका रिटायरमेंट टूर चला. उन्होंने अपने पुराने विरोधियों का सामना भी किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे. सीएम पंक, एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों के साथ उनका मैच हुआ. सीना ने 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. इसके साथ ही सीना ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने.

विज्ञापन

सीना ने 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ उन्हें टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. सीना के अंतिम मैच में हार से सभी को दुख हुआ. फैंस चाहते थे कि वो आखिरी मैच में जीत दर्ज करें. ये मुमकिन नहीं हो पाया. सीना को फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. अगले साल रेसलमेनिया के टाइम पर ये कारनामा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ