Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bajrang Punia Join Congress : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। इस बीच भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। रेसलर बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है, लेकिन देश की बेटियों के साथ भाजपा नहीं खड़ी है। वे कांग्रेस और देश दोनों को मजबूत करेंगे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल जो आज कह रही है कि वे सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। जब दिल्ली में महिला पहलवानों ने प्रदर्शन किया था तब उन्होंने बीजेपी की सभी महिला सांसदों को पत्र लिखकर उनके साथ खड़े होने के लिए कहा था, लेकिन फिर भी वे नहीं आईं।
यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, क्या लड़ेंगे हरियाणा चुनाव?
#WATCH | Delhi | On joining Congress, Bajrang Punia says, “…What BJP IT Cell is saying today that we just wanted to do politics…We had written to all women BJP MPs to stand with us but they still didn’t come. We are paying to raise the voices of women but now we know that BJP… pic.twitter.com/FGViVeGJLY
— ANI (@ANI) September 6, 2024
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की बेटियों के साथ खड़ी रही। जंतर-मंतर पर बेटियों पर हो रहे अत्याचार के साथ भाजपा नहीं खड़ी रही, जबकि कांग्रेस और बाकी पार्टियों ने उनका साथ दिया। जितनी कुश्ती में मेहनत की, किसान और बेटियों के आंदोलन में मेहनत की, उतनी ही मेहनत से कांग्रेस और देश को मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़ें : Vinesh Phogat पर क्यों दांव लगा रही कांग्रेस?
बजरंग पूनिया ने आगे कहा कि वे ग्राउंड में रहकर जनता की सेवा करेंगे। जिस दिन विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुची थीं, उस दिन पूरा देश खुश था। जब वह अयोग्य घोषित हुईं तो पूरा देश दुखी था, लेकिन कुछ आईटी सेल जश्न मना रही थी, जोकि बड़ी दुख की बात है। देश को सोचना चाहिए कि वे किन लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं, जो किसानों और महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।