Videos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़

साइक्लोन अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और सड़कें बाधित हुईं. तूफान के खतरे को देखते हुए 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं.

Cyclone Arnab

चक्रवात अर्नब के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. तेज हवा के कारण बुरी तरह झुकते नारियल के पेड़ नजर आ रहे हैं. (Image- X/@ANI)

आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अर्नब ने भारी तबाही मचाई है. समुद्र में उठती ऊंची लहरें, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश ने तटीय इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की खबर है. कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ है. तूफान के खतरे को देखते हुए 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. वहीं, प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है और प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

साइक्लोन का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश तक ही सीमित नहीं है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं. ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है और उनकी नावों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है. वहीं, पश्चिम बंगाल के दीघा बीच पर समुद्र की लहरें तेजी से तट से टकरा रही हैं. विशाखापत्तनम में भी तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे बुरी तरह झूलते दिखाई दिए हैं. ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. देखिए चक्रवात अर्नब की ये वीडियों….

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित RK बीच पर साइक्लोन अर्नब के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज लहरें बार-बार तट से टकरा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन तूफान का केंद्र तट के काफी करीब पहुंच गया था और अगले कुछ घंटों में इसके लैंडफॉल जारी रहने की संभावना थी.

साइक्लोन अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. तेज हवाओं के कारण नारियल के पेड़ बुरी तरह झूलते नजर आ रहे हैं. तूफान के खतरे को देखते हुए 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. कई इलाकों में पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने की खबरें भी सामने आई हैं.

विज्ञापन

चक्रवात अर्नब का विशाखापत्तनम में असर दिखने लगा है. तेज हवाओं के कारण आंध्र प्रदेश के कॉलेज के गेट के पास कई पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता बंद हो गया.

आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अर्नब के चलते तेज हवाएं चल रही हैं. तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे बुरी तरह झूलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हवा का दबाव इतना तेज है कि पेड़ों की टहनी लगातार हिल रही हैं. 

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में साइक्लोन अर्नब के चलते भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. समुद्र के किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोग तूफान से हुए नुकसान से जूझ रहे हैं. वीडियो में सड़कों पर जगह-जगह उखड़े पेड़, टूटी टहनियां और बिखरा हुआ कचरा दिखाई दे रहा है. तूफान की वजह से आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में साइक्लोन अर्नब के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. खराब मौसम के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही हैं. प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सड़कों पर ट्रैफिक नॉर्मल बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं.

विज्ञापन

ओडिशा के गोपालपुर में साइक्लोन अर्नब के चलते समुद्र में तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मछली पकड़ने वाली नावों को लैंडिंग सेंटर पर खड़ा किया गया है. वीडियो में बारिश के बीच कुछ लोग नाव को सुरक्षित जगह पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित ओल्ड दीघा बीच पर चक्रवात अर्नब के तेज होने के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. समुद्र की लहरें तेजी से तट की ओर बढ़ रही हैं और किनारे से टकरा रही हैं. तेज हवाओं के बीच समुद्र में उफान देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ