बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने किया ऐलान

बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

Hardeep Singh Puri

BJP ने हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चुना है. (Photo: ANI)

BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार चुना है. पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है. रुवार को बीजेपी की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दी है. 74 साल के हरदीप सिंह पुरी मोदी सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हो रहे उपचुनाव?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. ये उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कराया जा रहा है. मुरुगन ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. वो संसदीय कार्य-सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री थे. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 को खत्म होने वाला था. इस्तीफा देते समय मुरुगन ने कहा था कि वो तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहते हैं.

मध्य प्रदेश में होगी BJP की जीत?

आपको बता दें कि हरदीप पुरी मोदी कैबिनेट में इकलौते सिख मंत्री हैं. वो पिछली बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे. जब बीजेपी ने यूपी में हुए राज्यसभा चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी तब उसमें हरदीप पुरी का नाम नहीं था. मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के कारण राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की जीत की राह आसान मानी जा रही है. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्य करते हैं. प्रक्रिया के मुताबिक, मतदान खत्म होने के बाद उसी शाम मतगणना होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ