Kal Ka Mausam 29th October: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार? जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर 28 से 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में अलर्ट जारी है. ऐसे में इस बार करवाचौथ पर कुछ जगहों पर सुहागनों को चांद का दीदार करने को मिलेगा या नहीं, ये कहना मुश्किल है.

Karwa Chauth Weather

29 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा? (Photo: AI)

कल सुहागनों का त्योहार यानि करवा चौथ है. महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और चांद देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं. लेकिन इस बार कुछ जगहों पर सुहागनों को चांद का दीदार करने को मिलेगा या नहीं, ये कहना मुश्किल है. दरअसल, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर 28 से 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में अलर्ट जारी है. मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत कर रही महिलाओं के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कल यानि 29 अकटूबर का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में अलर्ट जारी

चक्रवात ‘अर्नब’ के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं आगरा और उसके आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. बारिश और ठंडी हवा के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली-NCR में भी दिखाई दे सकता है. उम्मीद है कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ में 29 अक्टूबर की शाम को काले बादल छाए रहेंगे, जिससे चांद का दीदार कर पाना मुश्किल होगा. दिल्ली में करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर निकलने का अनुमान है.

विज्ञापन

MP में भी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भी करवा चौथ पर चांद सुहागनों को तड़पा सकता है. IMD के मुताबिक, 29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ